फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spectacle Marks: लगातार चश्मा लगाने से आ गया है चेहरे पर निशान तो ये नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा

Wed, 26 Feb 2025 04:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 04:31 PM IST
सार

यदि लगातार चश्मा लगाने से आपके चेहरे पर भी निशान आ गया है तो कुछ तरीके अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to remove Spectacle Marks from face in hindi
लगातार चश्मा लगाने से आ गया है चेहरे पर निशान तो ये नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: एक समय था, जब नियमित दिनचर्या की वजह से 50 की उम्र के बाद ही लोगों की नजरें कमजोर होती थीं। पर, आज के समय में लगातार बढ़ते काम के बोझ और स्क्रीन टाइम की वजह से लोगों की नजरें कमजोर होती जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मा लग गया है।



लगातार चश्मा लगाने से भले ही आंखों को आराम मिलता हो, लेकिन इससे त्वचा पर अवश्य निशान आ जाता है। इस निशान को हटाने के लिए बाजार में भी कई क्रीम आती हैं, जो अपना ज्यादा असर नहीं दिखा पातीं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप चेहरे पर आने वाले चश्मे के निशान को जड़ से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 

Skin Care Tips how to remove Spectacle Marks from face in hindi
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com

 एलोवेरा करेगा मदद

  • एलोवेरा में सूदिंग और हीलिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हील करने में मदद करते हैं।
  • इसके इस्तेमाल के लिए पहले तो कोशिश करें ये जिस एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं वो फ्रेश ही हो।
Skin Care Tips how to remove Spectacle Marks from face in hindi
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Adobe stock
  • अब ताजा एलोवेरा जेल लेकर चेहरे के निशान पर लगाएं और हल्के हाथ से उसपर मसाज करें।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
  • आप दिन में दो बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करके इस निशान को कुछ दिन में गायब कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to remove Spectacle Marks from face in hindi
नारियल तेल और विटामिन E - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल और विटामिन E 

  • नारियल का तेल तो आपको अपने घर पर मिल ही जाएगा। बस इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर आए निशान पर लगाएं। लगाने के बाद निशान पर हल्की मसाज करें।
  • हर दिन सोने से पहले ये नुस्खा आजमाएं, जिससे आपको कुछ ही दिन में असर दिखेगा। 
विज्ञापन
Skin Care Tips how to remove Spectacle Marks from face in hindi
नींबू और शहद - फोटो : Freepik

नींबू और शहद 
 

  • यदि आपको नींबू सूट करता है तो इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
  • नींबू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंटऔर शहद का मॉइस्चराइजिंग गुण निशान हल्के करने में मदद करता है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • अब इसे निशान पर लगातर 20 घंटे तक छोड़ दें।
  • अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू के रस में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर लगाएं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed