फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: गर्मी और पसीने से शरीर में होती है खुजली तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, त्वचा को मिलेगी राहत

Fri, 09 Jun 2023 05:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 09 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

अगर गर्मी के मौसम में शरीर पर होने वाली खुजली से आप परेशान हैं, तो ये तरीके अपनाकर आपको राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Skin Care home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Skin Care: जून का महीना चल रहा है। तेज धूप और गर्मी ने हर किसी की हालत खराब की हुई है। गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मौसम में आने वाले पसीने की वजह से शरीर में खुजली और इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी के चलते मौसम में बदलाव के साथ-साथ शरीर में हो रहे इस बदलाव पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। अगर इसे इग्नोर कर दिया तो हो सकता है कि ये बड़ी समस्या में तब्दील हो जाए।



बहुत से लोग पसीने की वजह से होने वाली खुजली को दूर करने के लिए स्किन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जो इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको भी पसीने की खुजली से छुटकारा मिलेगा। 

Skin Care home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
नीम - फोटो : Pixabay

करें नीम के पत्तों का इस्तेमाल

नीम का इस्तेमाल औषधी के रूप में भी किया जाता है। स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नीम के ताजे पत्ते तोड़ कर उन्हें धोना है। अब इसका पेस्ट बनाकर नहाने के पानी में मिला लेना है। ये आपको काफी फायदा पहुंचाएगा।

Skin Care home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
ice cube - फोटो : getty

बर्फ से करें सिकाई

अगर आपके शरीर में गर्मी और पसीने से खुजली हो रही है तो एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेट कर प्रभावित जगह की सिकाई करें। ऐसा करने से आपके शरीर को काफी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं इसकी मदद से आपको सनबर्न से भी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
oats

ओट्स और दूध

अगर आप नहाने से पहले ओट्स और दूध का पेस्ट बनाकर पूरे शरीर पर स्क्रब करेंगे तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा। ये आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में भी मददगार होता है। 

विज्ञापन
Skin Care home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
तुलसी के पत्ते - फोटो : iStock

तुलसी का पत्ता है फायदेमंद

अगर आप खुजली से जल्द राहत पाना चाहते हैं तो सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पानी में पीसकर पेस्ट बना लें और इसे त्वचा पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज खुजली वाली त्वचा को ठीक कर देती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed