सर्दियों के मौसम में बहुत सारे लोगों को डैंड्रफ की समस्या घेर लेती है। वहीं ठंड की वजह से अगर बालों में टोपी लगाते है तो खुजली भी होने लगती है। जो कई बार बढ़ जाती है। अगर सिर की खुजली काफी परेशान करती है तो कुछ घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं। ये जरूर आपको इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करेंगे।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सिर में डेंड्रफ का कारण बालों की जड़ों में रुखापन होता है। इस रुखेपन के कारण सिर में खुजली होने लगती है क्योंकि जाने-अनजाने आपका हाथ बार-बार खुजली करने के लिए सिर में पहुंचता है। सर्दियों के मौसम में त्वचा की तरह ही बाल भी रूखे हो जाते हैं।
सिर में रूसी और हल्की जलन से परेशान त्वचा की स्थिति को मेडिकल भाषा में सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। रुखेपन की समस्या से स्कैल्प इरिटेट होती है और खुजली करने पर सिर की त्वचा में हल्की जलन होने लगती है।
4 of 6
नारियल का तेल
- फोटो : Pixabay
हर घर में नारियल तेल जरूर होता है। सिर में खुजली होने पर आप तुरंत राहत के लिए नारियल तेल से मसाज करें। ध्यान रखें कि यह तेल शुद्ध होना चाहिए। इस तेल में लॉरिक एसिड होता है, जिसकी मदद से तेल जल्द त्वचा में समा जाता है और खुजली से राहत देता है।
आप टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में ऐंटिफंगल और ऐंटिसेप्टिक तत्व होते हैं। ये बालों की स्कैल्प को सुकून देने में मददगार हैं। इसकी 10-15 बूंद अपने शैंपू में मिलाकर बाल धोने से थोड़ी देर पहले बालों की जड़ों में लगा लें। फिर बाल धो लें। आप इसे ऑलिव ऑइल में मिलाकर हल्का मसाज कर सकते हैं।