आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे (Dark Circle) चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में इनको दूर करने के लिए लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। लड़का हो या फिर लड़की, दोनों को ही इन काले घेरों की समस्या परेशान कर सकती है। जिनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट पर भरोसा करने की बजाए एक बार घरेलू नुस्खों को आजमाकर जरूर देखें। इनकी मदद से कुछ महीनों में डार्क सर्कल से छुटकारा मिल सकता है।
Remove Dark Circle: घर में रखीं इन छोटी चीजों से ही दूर हो जाएंगे काले घेरे, इस तरह से करें इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि आखिर डार्क सर्कल पड़ते क्यों है। डार्क सर्कल पड़ने के कई सारे कारण हो सकते है। हर किसी के काले घेरों के लिए अलग चीज जिम्मेदार होती है। कई बार ठीक तरीके से नींद ना पूरी होने से काले घेरे आंखों के आसपास आ जाते है। वहीं दूसरी तरफ स्ट्रेस, नींद ना पूरी होना और कई बार हार्मोंस में बदलाव की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। इनको दूर करने के लिए रसोई में रखी कुछ चीजें काफी काम की होती है।
कच्चे आलू को कभी भी हल्के में ना लें। रोज कच्चे आलू के रस को किसी कपड़े पर निकालकर आखों के आसपास के एरिया में लगाएं। दस मिनट तक इसे उसी कपड़े से आंखों को ढंक दें। फिर ठंडे पानी से धो चेहरे को धो लें। कच्चे आलू के रस को दो से तीन के अंतर पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
आजकल लोग ग्रीन टी पीना सेहत के लिए अच्छा मानते हैं। अगर आपके रूटीन में भी ग्रीन टी शामिल है। तो इसके बैग को फेंकने की बजाय इस्तेमाल में लाइए। जब टी बैग खाली हो जाए तो इसे निकालकर फ्रिज में रख दें। फिर इस ठंडे टी बैग को आंखों पर रखकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ ही दिनों इसके परिणाम नजर आने लगेंगे।
गाजर के जूस से भी डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। इसके लिए एक गाजर लेकर कद्दूकस कर लें। फिर किसी सूती कपड़े पर रखकर इस गाजर से जूस को निचोड़कर निकाल लें। फिर गाजर के ताजे जूस में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे आंखों के आस पास के हिस्से के साथ ही चेहरे पर भी लगा सकते हैं। गाजर के जूस की मदद से कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत पर असर नजर आने लगेगा।