फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन चाहिए तो चेहरे पर इन चीजों का करें इस्तेमाल

Fri, 19 Aug 2022 06:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 19 Aug 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
naturally glowing skin like mira rajput apply these product on face
mira rajput - फोटो : instagram

चेहरे की त्वचा समय के साथ डल और फीकी सी दिखने लगती है। जिस पर कई सारे दाग-धब्बे और कई बार भूरे चकत्ते से दिखने लगते हैं। इन सारी समस्याओं को चेहरे पर देखने से लोग और भी ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। जबकि अगर आप चाहती हैं कि स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करे। तो नेचुर चीजों का इस्तेमाल करें। कई स्टार वाइफ्स इन्ही नेचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं। इन्हीं में से एक हैं मीरा राजपूत। जो अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग रखने के लिए त्वचा पर रसोई में रखी इन चीजों को लगाती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो चीजें जिनका इस्तेमाल मीरा राजपूत अपनी त्वचा को निखारने के लिए करती हैं।

naturally glowing skin like mira rajput apply these product on face
turmeric - फोटो : iStock
हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल बहुत सारे फेसपैक में मिलाकर करने के लिए बताया जाता है। आम महिला की तरह ही मीरा राजपूत भी हल्दी को चेहरे पर लगाती हैं। बस शहद की कुछ बूंदों के साथ एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब पंद्रह मिनट बाद इसे साफ कर लें। हल्दी और शहद चेहरे की डेड स्किन को रिमूव करने के साथ ही स्किन को क्लियर करती है। जिससे चमक नेचुरली आने लगती है। वहीं शहद त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। जिससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है।

naturally glowing skin like mira rajput apply these product on face
तुलसी के पत्ते - फोटो : iStock
तुलसी

मीरा राजपूत खुद की स्किन को सॉफ्ट और पफीनेस से दूर रखने के लिए तुलसी का इस्तेमाल करती हैं। तुलसी को बेहद गुणकारी माना गया है। बस तुलसी के कुछ पत्ते लेकर पानी में भिगो दें। रातभर पानी में भीगे रहने के बाद इन पत्तों को छानकर स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। इसे चेहरे पर स्प्रे करें। ये चेहरे की रेडनेस के साथ ही पफीनेस और बम्प्स को भी दूर करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
naturally glowing skin like mira rajput apply these product on face
मीरा राजपूत - फोटो : insta
सनस्क्रीन है बेहद जरूरी

सनस्क्रीन त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। इस बात को हमेशा बताया जाता है। अपनी स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन को जरूर शामिल करें। ये सन डैमेज से त्वचा को बचाता है और शरीर में होने वाले फ्रैकल्स को कम करता है। जब भी घर से बाहर निकलें तो सन स्क्रीन को जरूर लगाएं। मीरा राजपूत भी सन स्क्रीन को जरूर लगाती हैं।

विज्ञापन
naturally glowing skin like mira rajput apply these product on face
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका

सनस्क्रीन को घर से बाहर निकलने के करीब आधा घंटा पहले ही लगा लेना चाहिए। जिससे सनस्क्रीन त्वचा के अंदर अच्छी तरह से सोख ले और एक प्रोटेक्शन की लेयर बनकर तैयार हो जाए। जिससे धूप में निकलने पर वो अपना काम कर सके और आप धूप की तेज हानिकारक किरणों से त्वचा को बचा सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed