फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: त्योहारों के बीच पार्लर जाने का नहीं मिला समय, तो घर में ही इस फेस पैक से चेहरे को दे चमक

Fri, 19 Aug 2022 12:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 19 Aug 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Homemade Haldi Chandan Face Pack For Glowing Skin In Hindi
beauty tips - फोटो : iStock

अगस्त का पूरा महीना व्रत और त्योहारों में निकल जाता है। ऐसे में घर के कामकाज के आगे महिलाएं अक्सर ही अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती। लेकिन जब खास दिन पर तैयार होने की बारी आती है। तो चेहरे पर दिखने वाली थकान और स्किन की डलनेस पूरे लुक को बिगाड़ देती है। अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जो घर के काम के आगे खुद पर ध्यान नहीं दे पाती और पार्लर जाने का समय नहीं निकाल पातीं। तो घर में ही इस फेसपैक की मदद से त्वचा को नई चमक दें। 

Homemade Haldi Chandan Face Pack For Glowing Skin In Hindi
beauty - फोटो : social media

अगर पार्लर जाने का समय नही है तो घर में ही हल्दी और चंदन के फेसपैक से त्वचा को चमक दी जा सकती है। ये चेहरे को चमक देने के साथ ही थकान और त्वचा की डलनेस को भी दूर भगाएगी।

Homemade Haldi Chandan Face Pack For Glowing Skin In Hindi
beauty tips

स्किन अगर ड्राई हो रही है तो चंदन और शहद का फेसपैक लगाकर देखें। फेसपैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर को लेकर इसमे थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के हाथों से मसाज कर ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Haldi Chandan Face Pack For Glowing Skin In Hindi
beauty tips
हल्दी और चंदन का फेस पैक

चंदन को किसी कटोरी में निकालकर उसमे हल्दी एक चुटकी मिला लें। फिर गुलाबजल या फिर सादे पानी की मदद से पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। चेहरे के दाग-धब्बे, एक्ने को दूर करने के साथ ही ये फेसपैक त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Homemade Haldi Chandan Face Pack For Glowing Skin In Hindi
beauty

स्किन पर ड्राईनेस हो रही है तो कच्चे दूध के साथ मिलाकर चंदन का फेसपैक बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और कांति आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed