फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How to Remove Mehndi Stain: नाखूनों से मेहंदी के दाग कैसे हटाएं ? ये कुछ नुस्खे आएंगे आपके काम

Wed, 03 Sep 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 03 Sep 2025 09:48 AM IST
सार

How To Remove Mehndi Stains From Nails: मेहंदी लगाना हर महिला को पसंद होता है, लेकिन नाखूनों पर मेहंदी के दाग किसी को पसंद नहीं आते। ऐसे में ये लेख आपके काम आएगा। 

विज्ञापन
Nail Care How to Remove Mehndi Stain From Nails
नाखूनों से मेहंदी के दाग कैसे हटाएं ? ये कुछ नुस्खे आएंगे आपके काम - फोटो : instagram
How To Remove Mehndi Stains From Nails: मेहंदी लगाना भारतीय परंपरा और सौंदर्य का एक अहम हिस्सा है, खासकर त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर महिलाएं इसे बेहद पसंद करती हैं। हालांकि, जब मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन्स हाथों से धीरे-धीरे फीके पड़ने लगते हैं, तब सबसे ज़्यादा परेशानी होती है नाखूनों पर बचे हुए भद्दे दाग। ये दाग न केवल नाखूनों की सुंदरता को बिगाड़ते हैं, बल्कि साफ-सुथरे हाथों का लुक भी खराब कर देते हैं।


पार्लर में जाकर इन्हें हटवाना न केवल महंगा होता है, बल्कि हर बार संभव भी नहीं होता। ऐसे में अगर आप जानना चाहती हैं कि नाखूनों से मेहंदी के दाग कैसे हटाएं, तो ये लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसमें हम आपके साथ साझा करेंगे कुछ आसान और प्रभावशाली घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप नाखूनों की खोई हुई चमक वापस पा सकती हैं।
Nail Care How to Remove Mehndi Stain From Nails
नींबू और बेकिंग सोडा - फोटो : Freeepik.com
नींबू और बेकिंग सोडा

नाखूनों से मेहंदी के दाग हटाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा आपके काम आएगा। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं और इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। अब इसे पांच मिनट तक रगड़ें और फिर नाखूनों को गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो से तीन बार अप्लाई करें। इशका असर आपको जल्द ही दिखेगा।  

 
Nail Care How to Remove Mehndi Stain From Nails
टूथपेस्ट - फोटो : FreePik
टूथपेस्ट

हर किसी के पास टूथपेस्ट होता ही है। तो नाखूनों को साफ करने के लिए सफेद टूथपेस्ट लें और उसे नाखूनों पर लगाकर टूथब्रश से रगड़ें। इसे आप हर दिन अप्लाई कर सकते हैं। इससे रंग धीरे-धीरे हल्का हो जाएगा। बस ध्यान रखें कि इस दौरान आपको सफेद पेस्ट ही लेना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nail Care How to Remove Mehndi Stain From Nails
नारियल या जैतून का तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल या जैतून का तेल

इस नुस्खे से भी आप अपने नाखूनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल के तेल को गर्म करें और कॉटन की मदद से नाखूनों पर लगाएं। इससे दाग धीरे-धीरे हटने लगेंगे। खास बात ये है कि नाखूनों को साफ करने का ये तरीका काफी सुरक्षित है, जिससे नाखूनों को पोषण भी मिलता है। 

 
विज्ञापन
Nail Care How to Remove Mehndi Stain From Nails
नेल पॉलिश रिमूवर - फोटो : Adobe stock
 नेल पॉलिश रिमूवर

नेल पॉलिश हटाने वाला रिमूवर भी हर लड़की के पास होता है। इसके इस्तेमाल से भी आप अपने नाखूनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए कॉटन में थोड़ा एसीटोन लें और नाखूनों पर रगड़ें। ये तरीका जल्दी काम करता है लेकिन बार-बार प्रयोग से नाखून ड्राई और कमजोर हो सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed