सुंदर और आकर्षक दिखने की चाह हर किसी को होती है, जिसके लिए लड़कियां तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने के चलते हम जिन चीजों को खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में इस्तेमाल कर रहे होते हैं, वे असलियत में सिर्फ मिथ होती हैं। मैटलुक कॉस्मेटिक्स के एमडी यशु जैन से जानते हैं मेकअप से जुड़े कुछ मिथकों और तथ्यों के बारे में जो हर लड़की को जरूर मालूम होने चाहिए...
मेकअप से जुड़ी ये बातें हैं सफेद झूठ, हर लड़की को जरूर होनी चाहिए मालूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथक: महंगे उत्पाद बेहतर हैं
तथ्य: आपने आज तक सुना होगा कि महंगे उत्पाद ही अच्छे है, लेकिन ऐसा नहीं है। सभी ब्रांड में अच्छे और बुरे उत्पाद हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट अच्छा होगा। कॉस्मेटिक्स को खरीदने से पहले उनकी कीमत की बजाय निर्माण सामग्री पर ध्यान दें।
मिथक: अपने माथे और गाल के साथ मेल करके अपनी फाउंडेशन चुनें
तथ्य: मेकअप के लिए अपनी स्किन के अनुसार फाउंडेशन ढ़ूंढना सबसे मुश्किल काम है। जिस तरह आपकी स्किन से मैचिंग फाउंडेशन आपके लुक को निखार सकता है ठीक उसी तरह फाउंडेशन का गलत शेड आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपने फाउंडेशन को गर्दन और चेहरे की रंगत से मेल खाता हुआ खरीदें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि कृत्रिम प्रकाश की तुलना में प्राकृतिक प्रकाश में फाउंडेशन का चयन करना काफी बेहतर रहता है।
मिथक: फाउंडेशन की ब्लेंडिग के लिए उंगलियां बेस्ट टूल है
तथ्य: फाउंडेशन की ब्लेंडिंग के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करने से इसकी कवरेज अनियमित होती है। इसके अलावा जब आप उंगलियों से फाउंडेशन को लगाते हैं तो यह लंबे समय तक नहीं टिकता है। साथ ही फाउंडेशन का इस्तेमाल नॉर्मल से तीन गुणा अधिक होता है। न्यूनतम मात्रा में बेहतर कवरेज के लिए फाउंडेशन की ब्लेंडिंग के लिए ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल करें।
मिथक: ऑयली त्वचा के लिए पाउडर अच्छा होता है
तथ्य: लंबे समय तक पाउडर का इस्तेमाल करने से त्वचा की सतह डीहाइड्रेट होने लगती है। इसका अलावा पाउडर का इस्तेमाल करने के बाद चेहरे को गहराई से साफ करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह छिद्रों को बड़ा कर सकता है। शाइन को मैटीफाइ करने के लिए पाउडर की बजाय प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं।