फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों के साथ स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है टूथपेस्ट, जानें टूथपेस्ट से कैसें दमकाएं चेहरा

Tue, 26 Feb 2019 09:06 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 26 Feb 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
tooth paste is not only for teeth it's also beneficial for your skin
tooth paste - फोटो : social media

खूबसूरत और चमकते दांत हर किसी को अच्छे लगते हैं। मार्केट में कई तरह के टूथपेस्ट मिल रहे हैं, लेकिन आप अपने दांतों के लिए सबसे बेस्ट टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं जिसे आपकी दांतों की सफेदी बरकरार रहे। अभी तक आपको यह मालूम था कि टूथपेस्ट हमारी दांतों को साफ करता है, लेकिन टूथपेस्ट का इस्तेमाल कैसे आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

tooth paste is not only for teeth it's also beneficial for your skin
tooth paste - फोटो : social media

आप टूथपेस्ट को फेसपैक के तौर पर लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को धोकर सुखा लें। फिर टूथपेस्ट को अपने स्किन पर लगा लें। टूथपेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर एक बराबर लगा लें। लगाने के पंद्रह मिनट बाद आप इसे हल्के हाथों से ठंडा पानी से धो लें। हो सकता है लगाने के दौरान आपको थोड़ी जलन हो, लेकिन इससे आपकी स्किन के पोर्स खुल जाएंगे। 

tooth paste is not only for teeth it's also beneficial for your skin
tooth paste - फोटो : file photo

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नाक पर एक मोटी परत टूथपेस्ट लगाएं जब सूख जाए तो साफ ब्रश को गीला कर हल्के हाथों से रब करना शुरू कर दें। देर तक करने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tooth paste is not only for teeth it's also beneficial for your skin
tooth paste - फोटो : social media

वाइटनिंग प्रॉपर्टी वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से आपके स्किन का सनबर्न भी खत्म हो जाता है। इसके साथ ही आपके स्किन पर ग्लो भी आता है। सनटैन खत्म करने के लिए एक कप में थोड़ा सा नींबू रस ले और साथ में टूथपेस्ट डालकर मिला लें। फिर स्किन पर लगा लें। करीब 20 मिनट तक इसे लगाने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। 

विज्ञापन
tooth paste is not only for teeth it's also beneficial for your skin
hted - फोटो : getty images

नाखून को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने नाखून के ऊपर इसे लगाकर कुछ देर तक छोड़ दें फिर इसे पानी से साफ कर लें। लगातार एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपको फायदा नजर आएगा। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। स्किन पर किसी भी तरह का प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed