फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में रूखे हो रहे हैं बाल तो क्या करें ? ये टिप्स हैं बड़े काम की

Sun, 17 Aug 2025 01:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 17 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

Monsoon Hair Care Tips: यदि बारिश के मौसम में आपके बाल भी रूखे हो रहे हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें। 

विज्ञापन
monsoon hair care tips in hndi balon ki dryness kaise door karein
बारिश में रूखे हो रहे हैं बाल तो क्या करें ? ये टिप्स हैं बड़े काम की - फोटो : Adobe stock

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में हर किसी का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। कई जगहों पर जलभराव हो रहा है, जिस वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। खाने-पीने की किल्लत हो रही है, क्योंकि बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। इन दिक्कतों के साथ-साथ कई और समस्याएं भी हैं, जिनसे आम आदमी को जूझना पड़ रहा है।



इन्हीं समस्याओं में शामिल है बालों का रूखा होना। दरअसल, बारिश की वजह से हर दूसरा व्यक्ति बालों के रूखेपन से परेशान है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करेंगे, ताकि ये रूखे न दिखें। 

monsoon hair care tips in hndi balon ki dryness kaise door karein
हफ्ते में 2 बार तेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में 2 बार तेल लगाएं

बारिश के मौसम में बाल काफी रूखे होने लगते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार तेल लगाएं। इसके लिए आप नारियल, बादाम या आंवला तेल से स्कैल्प और बालों की मसाज कर सकते हैं। इससे बालों में नमी बनी रहती है और ड्राइनेस कम होती है। इसे सिर्फ दो से तीन घंटे लगाकर बालों को धो सकते हैं। 

 
monsoon hair care tips in hndi balon ki dryness kaise door karein
हेयर मास्क लगाएं - फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क लगाएं 

बालों में मसाज करने के साथ-साथ हेयर मास्क की जरूरत भी होती है। ऐसे में आप दही, शहद, एलोवेरा की जरूरत पड़ेगी। ये मास्क बालों को नरम और चमकदार बनाता है। इसे बाल धोने के बाल अप्लाई करें। 30 मिनट लगा रहने दें और फिर बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon hair care tips in hndi balon ki dryness kaise door karein
सही शैंपू-कंडीशनर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सही शैंपू-कंडीशनर इस्तेमाल करें

बालों को धोने के लिए हर कोई शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में बाल पहले से ही डिहाइड्रेटेड होते हैं, ऐसे में केमिकल वाले शैम्पू और साबुन नुकसान कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सल्फेट फ्री माइल्ड और मॉइश्चराइजिंग शैंपू ही बारिश के मौसम में चुनें।

 
विज्ञापन
monsoon hair care tips in hndi balon ki dryness kaise door karein
स्प्लिट एंड्स ट्रिम कराएं - फोटो : Adobe stock
स्प्लिट एंड्स ट्रिम कराएं

कई बार बालों को दोमुंहापन भी उनके रूखेपन का मउख्य कारण होता है। इसके अलावा बारिश में बाल जल्दी टूटते हैं, इसलिए नियमित रूप से स्प्लिट एंड्स हटवाना जरूरी है। हर दो से तीन महीने में दोमुंहे बालों को साफ करें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed