फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips For Monsoon: बारिश में मेकअप पानी के साथ बह जाता है ? ये तरीके अपनाकर करें अप्लाई

Mon, 02 Jun 2025 05:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Jun 2025 05:37 PM IST
सार

Makeup Tips For Monsoon: यदि आपका मेकअप भी बारिश के पानी के साथ बह जाता है तो कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपने मेकअप को वाटरप्रूफ बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Makeup Tips For Monsoon in hindi barish ke mausam me makeup kaise karein
बारिश में मेकअप पानी के साथ बह जाता है ? ये तरीके अपनाकर करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock

Makeup Tips For Monsoon : मौसम चाहे कोई सा भी हो महिलाएं कभी भी मेकअप करना नहीं छोड़तीं। मेकअप न सिर्फ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है, बल्कि इसी मेकअप से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यही वजह है कि हर उम्र की महिला अपने पास हर तरह का मेकअप रखती है।



दिक्कत सामने आती है बारिश के मौसम में, जब पानी में भीगते ही मेकअप पानी की तरह ही बहने लगता है। इस कारण महिलाएं मानसून में मेकअप करने से थोड़ा बचती हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप बारिश के मौसम में भी परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं। 

Makeup Tips For Monsoon in hindi barish ke mausam me makeup kaise karein
मैट प्राइमर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
मैट प्राइमर इस्तेमाल करें

बाजार में तमाम तरह के प्राइमर आते हैं। यदि बारिश के मौसम में मेकअप करना है तो ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करें जो मैट हो, यानी कि उसमें किसी तरह का ऑयल नहीं होना चाहिए। ऑयल फ्री प्राइमर ही आपकी स्किन पर मेकअप को टिकाए रखेगा। वरना ये थोड़ी ही देर में बहने लगेगा। 

 
Makeup Tips For Monsoon in hindi barish ke mausam me makeup kaise karein
बीबी क्रीम है सही विकल्प - फोटो : Adobe stock
बीबी क्रीम है सही विकल्प

बारिश का मौसम है, तो हैवी बेस के इस्तेमाल से बचें। ज्यादा हैवी बेस बारिश में आपको परेशान कर सकता है। इसलिए इस मौसम में बीबी क्रीम का ही इस्तेमाल करें। बस ध्यान रखें कि ये वाटरप्रूफ होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips For Monsoon in hindi barish ke mausam me makeup kaise karein
कंसीलर नहीं है जरूरी - फोटो : Adobe stock
कंसीलर नहीं है जरूरी

यदि आपकी स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे नहीं हैं तो कंसीलर के इस्तेमाल से बचे। ये भीगने के बाद आपके मेकअप को केकी कर देगा। यदि ये लगाना जरूरी है तो हल्का कंलीसर अप्लाई करें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए। 
 
विज्ञापन
Makeup Tips For Monsoon in hindi barish ke mausam me makeup kaise karein
आई मेकअप इस्तेमाल करते समय ये करें - फोटो : Adobe stock

आई मेकअप इस्तेमाल करते समय ये करें

यदि आई मेकअप इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पहले तय करें कि ये वाटरप्रूफ हो। क्योंकि बारिश के मौसम में सबसे पहले आंखों से आई मेकअप ही बहता है। आपका लाइनर से लेकर मस्कारा तक वाटरप्रूफ होना चाहिए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed