फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Natural Eyeshadow: घर में बने आईशैडो से दें आंखों को खूबसूरती, त्वचा को नहीं होगा नुकसान

Mon, 27 Jun 2022 06:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Jun 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
makeup hacks make natural eyeshadow at home
eye shadow

आंखों के आसपास की त्वचा बेहद नाजुक और सेंसटिव होती है। इसलिए सबसे ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। थोड़े से केमिकल के प्रभाव से ही यहां की स्किन पर झुर्रियां पड़ना शुरू हो जाती है। वहीं आंखों के ऊपर और नीचे की तरफ काले घेरे से दिखने लगते है। ऐसे में जब आप इन पर केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। तो और भी ज्यादा त्वचा पर असर पड़ने की संभावना रहती है। अगर आप आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। तो नेचुरल सामग्री के साथ इसे घर में ही बनाकर तैयार किया जा सकता है। 

makeup hacks make natural eyeshadow at home
eye makeup
जिसे आप बेझिझक लगाकर खूबसूरती को निखार सकती हैं और आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को भी नुकसान नहीं होगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा होममेड आईशैडो।
makeup hacks make natural eyeshadow at home
मेकअप
शिया बटर और आरारोट से बनाएं आईशैडो

अगर आप क्रीमी आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। तो शिया बटर और आरारोट से आईशैडो बनाकर तैयार कर सकती है। इसके लिए शिया बटर और आरारोट को मिला लें। फिर इसमे आप अपनी पसंद का नेचुरल कलर डालकर मिक्स कर लें। अब इसे किसी छोटी डिब्बी में डालकर फ्रिज में सेट होने को रख दें। जब ये जम जाए तो आराम से इस्तेमाल करें। अगर आप लंबे समय के लिए आईशैडो को टिकाना चाहती हैं तो क्रीमी आईशैडो उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
makeup hacks make natural eyeshadow at home
eye
चारकोल से बनाएं आईशैडो

बहुत से लोगों को आईशैडो के केमिकल की वजह से भी स्किन में एलर्जी हो जाती है। इसलिए आप घर में भी इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। चारकोल कैप्सूल से चारकोल को निकाल लें। फिर इसे अगर शिमरी बनाना है तो शिमरी माइका पाउडर मिलाएं। किसी छोटी डिब्बी में डालकर पेपर टॉवेल की मदद से प्रेस कर दें। साथ ही ऊपर से एल्कोहल स्प्रे करें। तीन से चार घंटे के लिए जमने दें। बस तैयार है आपका शिमरी आईशैडो। इसे आप आराम से स्मोकी लुक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

विज्ञापन
makeup hacks make natural eyeshadow at home
eye shadow

अगर आप शिमरी कलरफुल आईशैडो बनाना चाहती हैं तो घर में माइका पाउडर लेकर आएं। अलग-अलग रंगों के माइका पाउडर को मिलाकर आप कलरफुल शिमरी आईशैडो तैयार कर सकती हैं। अगर इसे आप किसी खाली आईशैडो कंटेनर में रखेंगी तो ये आराम से इस्तेमाल में आ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed