फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheet Mask: बाजार के महंगे शीट मास्क को घर में करें तैयार, चेहरे पर होगा ज्यादा ग्लो

Wed, 17 Aug 2022 12:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 17 Aug 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
make sheet mask at home for rid of dull skin
,शीट मास्क - फोटो : pixabay

इन दिनों मार्केट में कई सारी कंपनियों के शीट मास्क मिलते हैं। जिन्हें चेहरे पर लगाने से स्किन हाईड्रेट होती है और स्किन को भरपूर पोषण मिलता है। जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। लेकिन अगर आप बाजार में मिलने वाले महंगे शीट मास्क को नहीं खरीदना चाहती। तो घर में भी इसे तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे आसानी से घर में ही शीट मास्क बनाकर तैयार किया जा सकता है।

make sheet mask at home for rid of dull skin
rice water

इन दिनों कोरियन ब्यूटी का काफी ज्यादा ट्रेंड है। अगर आप भी चमकती और बेदाग त्वचा चाहती हैं तो इसके लिए चावल के शीट मास्क को चेहरे पर लगाएं। चावल के पानी से स्किन काफी ग्लो करती है। राइस वाटर शीट मास्क को आप घर में तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बस जरूरत होगी ड्राई शीट की। अगर आप मार्केट से ड्राई शीट नहीं करना चाहतीं तो घर में ही किसी मलमल के कपड़े से शीट मास्क बना सकती हैं। बस मलमल के कपड़े पर आंखों और नाक के पास थोड़ी सी जगह बना लें। बस तैयार है शीट मास्क। 

make sheet mask at home for rid of dull skin
,शीट मास्क - फोटो : pixabay

अब आधा कप चावल को पानी से धोकर भिगोकर रातभर के लिए रख दें। फिर अगले दिन पानी हटाकर इस पानी में कॉटन के शीट मास्क या फिर मलमल के कपड़े को आधे से एक घंटे के लिए डुबो दें। फिर इसे फ्रिज में डाल दें। आधे घंटे बाद फ्रिज से निकालकर चेहरे पर लगा लें। बीस मिनट बाद मास्क हटाकर चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे कि त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से हो जाए। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make sheet mask at home for rid of dull skin
alovera - फोटो : istock
ऐलोवेरा शीट मास्क

राइस वाटर की तरह ही आप एलोवेरा के गुणों वाला भी शीट मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए किसी बाउल में एलोवेरा जेल को लें। इसमे तरबूज के रस को मिला लें। इस मिश्रण में मलमल के कपड़े या फिर कॉटन ड्राई शीट को डुबो दें। इसे फ्रिज में करीब आधे घंटे के लिए रख दें। 

विज्ञापन
make sheet mask at home for rid of dull skin
,शीट मास्क - फोटो : pixabay

फिर निकालकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। हल्के हाथों से मसाज करने के बाद पानी से चेहरा धो लें। सबसे आखिर में मॉइश्चराइजर या सीरम जरूर लगाएं। शीट मास्क स्किन को हाइड्रेट करता है। जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed