{"_id":"59f6bb534f1c1bd9798b906f","slug":"if-black-colour-of-neck-becomes-the-reason-of-your-shame-then-try-this-15-minute-solution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्दन का रंग पड़ गया है काला तो 15 मिनट में पाएं छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
गर्दन का रंग पड़ गया है काला तो 15 मिनट में पाएं छुटकारा
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
बात जब खूबसूरती की होती है तो लोगों का ध्यान सिर्फ चेहरे या हाथ पैरों पर टिक जाता है। शरीर के कई ऐसे हिस्से हैं जो अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। इस लिस्ट में गर्दन भी शामिल है। अगर इस अनदेखी के चक्कर में आपकी भी गर्दन काली पड़ रही है तो 15 मिनट का ये उपाय आपकी परेशानी दूर कर सकता है।
गर्दन की त्वचा बेहद कोमल और संवदेनशील होती है। चेहरे के साथ खूबसूरती बढ़ाने में इसका भी अहम रोल होता है लेकिन धूल मिट्टी और पसीने की वजह से कई बार गर्दन का रंग काला पड़ने लगता है।
अगर आपकी गर्दन भी का रंग भी काला पड़ने लगा है तो 15 मिनट के इन टिप्स को आजमाकर देखिए।
-स्टीमिंग
-एक्सफोलीएटिंग
-वाइटनिंग
-स्टीमिंग
-एक्सफोलीएटिंग
-वाइटनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीमिंग
पहले टिप्स का नाम है स्टीमिंग। इसमें आपको एक छोटा तौलिया लेकर उसे गर्म पानी में डुबोएं। इसके बाद तौलिये को निचोड़कर अपनी गर्दन पर लपेट लें। कुछ देर तक तौलिये को गर्दन पर ही लगा रहने दें। यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ बंद पोर्स भी खोल देता है। ऐसा करने से गर्दन पर जमी गंदगी और डेड स्किन त्वचा से बाहर आ जाती है।

एक्सफोलिएटिंग
दूसरे टिप्स का नाम है एक्सफोलिएटिंग। इसमें एक चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग सोडा और तीन चम्मच नारियल तेल को एक बाउल में एक साथ मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिक्स को कुछ देर तक अपनी उंगलियों से मसाज जेते हुए अपनी गर्दन के आस-पास धीरे-धीरे रगड़े। ऐसा करने से आपकी गर्दन से गंदगी और मृत कोशिकाएं हट जाएंगी।