How To Remove Tanning: धूप में ज्यादा निकलने की वजह से स्किन पर टैनिंग होना आज एक आम समस्या बन गई है। चाहे सर्दी हो या गर्मी, टैनिंग से चेहरे और शरीर की रंगत फीकी और असमान दिखने लगती है, जिससे आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है।
{"_id":"6985ca9a02c7f5f8ff073d56","slug":"how-to-remove-tanning-with-turmeric-in-hindi-tanning-kaise-hatayein-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Remove Tanning: एक चुटकी हल्दी दूर करेगी स्किन की टैनिंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
How To Remove Tanning: एक चुटकी हल्दी दूर करेगी स्किन की टैनिंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Fri, 06 Feb 2026 05:20 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:20 PM IST
सार
How To Remove Tanning: अगर आपके चेहरे, हाथ और पैरों पर टैनिंग जम रही है तो हमारा बताया एक नुस्खा आजमाकर देख लें। इस नुस्खे से आपकी स्किन की टैनिंग गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
एक चुटकी हल्दी दूर करेगी स्किन की टैनिंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुस्खा इस्तेमाल करने के लिए क्या चाहिए होगा ?
- फोटो : इंस्टाग्राम
नुस्खा इस्तेमाल करने के लिए क्या चाहिए होगा ?
- 1 चम्मच भुनी हुई हल्दी पाउडर
- 1–2 चम्मच दही या कच्चा दूध
- 1 चम्मच बेसन (ऑयली स्किन के लिए)
- 1 चम्मच शहद (ड्राई स्किन के लिए)
- गुलाब जल (अगर जरूरत हो)
पैक कैसे तैयार करें ?
- फोटो : इंस्टाग्राम
पैक कैसे तैयार करें ?
- सबसे पहले एक साफ कटोरी लें।
- अब उसमें 1 चम्मच भुनी हुई हल्दी डालें।
- इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार दही या दूध मिलाएं।
- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो बेसन मिलाएं और ड्राई स्किन है तो शहद डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें, ध्यान रखें कि उसमें गांठ न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैक का इस्तेमाल कैसे करें ?
- फोटो : Adobe stock
पैक का इस्तेमाल कैसे करें ?
- चेहरे को पहले हल्के फेसवॉश से साफ कर लें।
- अब तैयार पैक को उंगलियों या ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- 20 मिनट तक पैक को सूखने दें।
- इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें।
- आखिर में हल्का मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।
- इस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी बरतें ?
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी बरतें ?
- पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बहुत ज्यादा हल्दी न मिलाएं, वरना स्किन पर पीलापन आ सकता है।
- रोज़ाना इस पैक का इस्तेमाल न करें।
- पैक हटाने के बाद धूप में तुरंत न निकलें।
- सेंसिटिव स्किन वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें।