Valentine Special Makeup Guide: वैलेंटाइन वीक प्यार, रोमांस और खुद को खास महसूस कराने का समय होता है। इस दौरान हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और फ्रेश दिखे। लेकिन जरूरी नहीं कि खूबसूरत दिखने के लिए भारी मेकअप किया जाए। सिंपल और नेचुरल मेकअप भी आपको एलिगेंट और अट्रैक्टिव लुक दे सकता है।
{"_id":"69856a8c23d8db5e600e9027","slug":"valentine-special-makeup-guide-for-beginners-step-by-step-full-guide-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Full Makeup Guide: वैलेंटाइन वीक में दिखना है स्पेशल तो यहां है नेचुरल मेकअप करने की स्टेप बाय स्टेप गाइड","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Full Makeup Guide: वैलेंटाइन वीक में दिखना है स्पेशल तो यहां है नेचुरल मेकअप करने की स्टेप बाय स्टेप गाइड
Fri, 06 Feb 2026 09:55 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:55 AM IST
सार
Valentine Special Makeup Guide: अगर आप वैलेंटाइन वीक में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यहां सिंपल मेकअप गाइड आपको दी जा रही है।
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक में दिखना है स्पेशल तो यहां है नेचुरल मेकअप करने की स्टेप बाय स्टेप गाइड
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्किन प्रेप से शुरुआत करें
- फोटो : Adobe stock
1. स्किन प्रेप से शुरुआत करें
- मेकअप से पहले स्किन का हेल्दी होना सबसे ज़रूरी है।
- सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से अच्छे से साफ करें, ताकि धूल-मिट्टी और ऑयल निकल जाए।
- इसके बाद स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइज़र लगाएं, जिससे चेहरा हाइड्रेटेड और सॉफ्ट दिखे।
- अगर आप दिन में बाहर जा रही हैं तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
- इससे न सिर्फ स्किन प्रोटेक्ट रहती है बल्कि मेकअप लंबे समय तक टिकता भी है।
लाइट बेस रखें
- फोटो : Adobe stock
2. लाइट बेस रखें
- वैलेंटाइन वीक में हेवी और केकी मेकअप से बचें।
- BB क्रीम, CC क्रीम या लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरा नेचुरल और फ्रेश लगे।
- डार्क सर्कल, पिंपल या दाग-धब्बों पर ही कंसीलर लगाएं।
- पूरे चेहरे पर कंसीलर लगाने से मेकअप भारी दिख सकता है।
- अंत में हल्का सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर बेस को सेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्ट आई मेकअप
- फोटो : Adobe stock
3. सॉफ्ट आई मेकअप
- आंखों का मेकअप सिंपल लेकिन आकर्षक रखें।
- न्यूड, पिंक, पीच या लाइट ब्राउन शेड्स वैलेंटाइन वीक के लिए बेस्ट रहते हैं।
- ज्यादा डार्क आईशैडो अवॉइड करें।
- आंखों पर पतली लाइन में आईलाइनर लगाएं और पलकों पर हल्का मस्कारा लगाकर उन्हें नेचुरल वॉल्यूम दें।
- इससे आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेंगी।
विज्ञापन
नेचुरल ब्लश
- फोटो : Adobe stock
4. नेचुरल ब्लश
- ब्लश चेहरे को फ्रेश और हेल्दी लुक देता है।
- पीच या सॉफ्ट पिंक ब्लश को हल्के हाथ से गालों पर लगाएं।
- ध्यान रखें कि ब्लश ज्यादा डार्क न हो, वरना लुक ओवरडन लग सकता है।
- हल्का सा ब्लश आपकी स्माइल को और भी प्यारा बना देता है।