फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी टिप्स: चेहरे की समस्या से हैं परेशान, तो खीरे का इस्तेमाल करके बनाइए ये नेचुरल फेस पैक

Sun, 08 Aug 2021 06:28 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Aug 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
How to make cucumber face pack easily at home for healthy and glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

खीरे के भीतर कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने का काम करते हैं। इसके भीतर विटामिन सी, विटामिन ए, जेक्सैंथिन, ल्यूटिन और कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी लाभदायक हैं। अगर आप भी चेहरे के कील, मुहांसे, दाग और धब्बों से परेशान हैं, तो आप अपने घर पर खीरे के प्रयोग से कई तरह के फेस पैक को बना सकते हैं। इसके लाभकारी गुण आपके चेहरे के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि खीरे के फेस पैक को कैसे बनाया जाता है?

खीरा और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक

आप खीरा और मुल्तानी मिट्टी के मिश्रण से भी फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच खीरे की जरूरत होगी। तीनों का मिश्रण तैयार करके अपने चेहरे पर लगाइए। इसे लगाने के 15 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों बाद आपके चेहरे से मुहांसे गायब हो जाएंगे।

How to make cucumber face pack easily at home for healthy and glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

खीरा और टमाटर से बना फेस पैक

इस फेस पैक को आप बहुत ही आसानी से अपने घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको आधा पका हुआ टमाटर लेना होगा। साथ में 1/4 खीरे का टुकड़ा। खीरे को छील लें और उसे टमाटर के साथ अच्छे से ब्लेंड करें।

How to make cucumber face pack easily at home for healthy and glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लेंड करने के बाद दोनों का अच्छे से पेस्ट तैयार करें और उस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब एक मिनट तक इस पेस्ट से अपने चेहरे का मसाज करें। मसाज करने के बाद 15 मिनट के लिए उसे छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धोएं। टमाटर और खीरे का फेस पैक त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण उपाय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to make cucumber face pack easily at home for healthy and glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खीरा और शहद से बना फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच ओट्स, 1/4 खीरे का पल्प और आधा चम्मच शहद लेना होगा। उसके बाद इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। तैयार हुए इस पेस्ट को करीब 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। उसके बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें। इस फेस पैक के प्रयोग से आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा।

विज्ञापन
How to make cucumber face pack easily at home for healthy and glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

खीरा और एलोवेरा जेल से बना फेस पैक

इसे बनाने के लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1/4 चम्मच कद्दूकस किया हुआ खीरे की जरूरत होगी। दोनों को एक बर्तन में लेकर अच्छे से मिला लीजिए। उसके बाद तैयार हुए पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइए। करीब 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर निखार आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed