फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी टिप्स: त्वचा पर चाहते हैं कुदरती निखार, तो जरूर अपनाएं इन आयुर्वेदिक उपायों को

Fri, 06 Aug 2021 06:43 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
If you want naturally Beautiful skin then try these Ayurvedic remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानसून के सीजन में हमें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कील और मुहांसे त्वचा की रंगत को कम कर देते हैं। चेहरे पर अनेकों दाग धब्बे निकल आते हैं। इस कारण हमारी खूबसूरती कम हो जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति कई उपायों को अपनाता है। उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता। जानकारी के अभाव में हम कई मर्तबा चेहरे पर निखार पाने के लिए गलत किस्म के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा पर और भी ज्यादा दाग धब्बे आ जाते हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आगे बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। इनको अपनाने के बाद आपका चेहरा साफ चमकदार और ग्लोइंग दिखने लगेगा। इसके अलावा आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक सुंदरता भी नजर आएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, त्वचा के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में -  

If you want naturally Beautiful skin then try these Ayurvedic remedies
aloevera

एलोवेरा जेल

आयुर्वेद में एलोवेरा को कुमारी के नाम से जाना जाता है। त्वचा के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से हमें छुटकारा मिलता है। इसके प्रयोग से  सनबर्न और एजिंग के लक्षण कम हो जाते हैं। इस कारण चेहरा साफ और ग्लोइंग दिखने लगता है।

If you want naturally Beautiful skin then try these Ayurvedic remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

चंदन और दही का फेस मास्क

अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको चंदन और दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको आप चंदन और दही के मिश्रण से बना सकते हैं। ये आपके चेहरे के पोर्स को अच्छे से साफ करता है। इससे चेहरा भी मॉइश्चराइज होता है। इस फेस मास्क के प्रयोग से मुहांसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want naturally Beautiful skin then try these Ayurvedic remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

नीम का फेस पैक

नीम के भीतर कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसके प्रयोग से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। नीम के अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो कि स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके उपयोग से त्वचा से मुहांसे और दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं। 
विज्ञापन
If you want naturally Beautiful skin then try these Ayurvedic remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मुल्तानी मिट्टी और चमेली त्वचा के लिए है काफी फायदेमंद

मुल्तानी मिट्टी को लगाने से स्किन पर आने वाला अतिरिक्त ऑयल कम हो जाता है। वहीं चमेली के भीतर ऐसे कई गुण होते हैं, जो स्किन के एक्ने को दूर करने का काम करते हैं। चेहरे को साफ और चमकदार रखने के लिए आप बिना चीनी के आधा कप चमेली की चाय लें। उसमें 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाइए। करीब 5 से 10 मिनट लगाने के बाद उसे साफ पानी से धो लें। त्वचा के लिए ये उपाय काफी फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed