Beauty Tips : आई मेकअप हर किसी को पसंद होता है। सदियों से महिलाएं अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करती आ रही हैं। आंखों पर मेकअप करने से आपकी आंखें बेहद खूबसूरत दिखती हैं। आई मेकअप के प्रोडक्टस काफी महंगे आते हैं। जिसे खरीदने से बजट हिल जाता है। जिस वजह से लड़कियां काफी सोच समझने के बाद ही मेकअप में पैसे खर्च करती हैं।
Beauty Tips : बेहद आसानी से घर पर बनाएं आईलाइनर, जानें इसकी विधि
घर पर लाइनर बनाने के बाद आपको लाइनर में ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये बनाने के बाद आपकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर लाइनर बनाने के लिए जरूरी सामान
आईलाइनर को स्टोर करने के लिए छोटा कंटेनर
लूज़ पिग्मेंट या किसी भी कलर का आईशैडो
पानी
आई लाइनर ब्रश
प्राइमर
कॉटन स्वैब या रूई
ये हैं आसान स्टेप
सबसे पहले आप अपनी पसंद का आईशैडो ले लें। इस बात का ध्यान रखें कि शैडो अच्छी क्वालिटी का हो। अगर आप मैट लाइनर चाहते हैं तो मैट फिनिश शैडो लें अन्यथा शिमर शैडो लें। इसके साथ लाइनर बनाने के लिए पाउडर ब्लश, हाईलाइटर पाउडर या लूज़ पिग्मेंट की जरूरत पड़ेगी।
इस पाउडर को किसी कंटेनर में डालने से पहले उसे अच्छे से साफ कर लें। कंटेनर में पाउडर डालने के बाद इसमें पानी की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि एक लिक्विड तैयार हो जाए।