{"_id":"63fc9ad3638c4b022709f257","slug":"beauty-tips-simple-hacks-for-remove-dark-circle-with-help-of-home-remedies-2023-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips : डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Beauty Tips : डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर
Beauty Tips : आज-कल की व्यस्त लाइफ स्टाइल का सीधा असर लोगों के शरीर पर दिखता है। व्यस्तता भरी जिंदगी में तनाव, नाइट शिफ्ट, नींद में कमी और कई अन्य कारणों की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। ये घेरे आपके चेहरे के ग्लो और खूबसूरती को कम कर देते हैं। कई मामलों में चश्मा लगाने की वजह से भी ये समस्या सामने आती है। महिलाएं डार्क सर्कल छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, पर जब ये ज्यादा होते हैं तो मेकअप से भी ये छिप नहीं पाते।
इसी के चलते आज हम आपको इन डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपने चेहरे के काले घेरों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको महज कुछ ऐसी चीजों की जरूरत पड़ेगी जो आपकी रसोई में मिल जाएंगीं।
2 of 5
काले घेरों को हटाता है दूध
- फोटो : Pixabay
काले घेरों को हटाता है दूध
डार्क सर्कल हटाने के लिए आप ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कॉटन बॉल को दूध में भिगो कर रखें। अब इस रुई को आंखों के नीचे वहां रखें, जहां काले घेरे हों। हर रोज दिन में दो बार ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल पर असर दिखने लगेगा।
3 of 5
करें गुलाब जल का इस्तेमाल
- फोटो : iStock
करें गुलाब जल का इस्तेमाल
डार्क सर्कल कम करने के लिए दूध के साथ गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें रूई डुबो कर उसे आंखों पर रखें। बीस मिनट बाद ताजे पानी से आंखें धो लें। हर रोज ऐसा करने से आपको जल्द असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बादाम का तेल है बेहद फायदेमंद
- फोटो : iStock
बादाम का तेल है बेहद फायदेमंद
बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर आप अगर डार्क सर्कल पर लगाएंगे तो इससे भी चेहरा साफ हो जाएगा। इसके लिए बादाम का तेल और दूध को एक साथ बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें भीगी हुई कॉटन बॉल्स को बीस मिनट के लिए आंखों पर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 5
आलू का रस है असरदार
- फोटो : istock
आलू का रस है असरदार
डार्क सर्कल हटाने के लिए आलू का रस काफी असरदार होता है। इसके लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकाल लें। रुई की मदद से इसे आंखों के आस-पास लगाएं। अब साफ पानी से आंखों को धो लें। इससे भी आपको जल्द आराम मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।