फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baldness Solution: गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं तो अपनाएं ये देसी उपाय, प्राकृतिक तरीके से दोबारा उगेंगे बाल !

Mon, 18 Aug 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Aug 2025 09:48 AM IST
सार

Baldness Solution: अगर आप भी गंजेपन का शिकार हो रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
home remedies for baldness in hindi ganjapan badh rha hai to kya karein
गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं तो अपनाएं ये देसी उपाय - फोटो : Freepik.com
Baldness Solution: आज के समय में गंजापन एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर व्यक्ति परेशान रहते हैं। इसके कई कारण होते हैं। बहुत से लोगों के साथ ये समस्या जेनेटिक रूप से सामने आती है। यानी कि उनके माता-पिता के साथ ऐसा हो, या फिर खराब जीवनशैली और खान-पान भी गंजेपन की बड़ी वजह बनकर सामने आती है।


यदि आपको भी लगता है कि आप गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। गंजेपन के शुरुआती दौर में कुछ नुस्खे आजमाकर आप इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि इन नुस्खों की मदद से आप भी गंजेपन का शिकार होने से बच जाएं। 
home remedies for baldness in hindi ganjapan badh rha hai to kya karein
आंवला इस्तेमाल करें - फोटो : Instagram
आंवला इस्तेमाल करें

यदि आपको लगता है कि आप धीरे-धीरे गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं तो आंवला इस्तेमाल करें। इसके लिए आंवले का रस या पाउडर नारियल तेल में मिलाकर सिर में लगाएं। अब अपने बालों को 30 मिनट बाद धो लें। आंवला आपके बालों को जड़ों से मजबूत करता है और हेयर फॉल को रोकता है।  

 
home remedies for baldness in hindi ganjapan badh rha hai to kya karein
प्याज का रस - फोटो : Adobe Stock
प्याज का रस 

इस नुस्खे के बारे में आपने कभी न कभी तो सुना ही होगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस प्याज को पीसकर उसका रस निकालना है और सीधे सिर की त्वचा पर लगाना है। अब इसे कम से कम 40 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। प्याज में पाए जाने वाले तत्व बालों को मजबूत बनाकर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for baldness in hindi ganjapan badh rha hai to kya karein
नारियल तेल में करी पत्ता - फोटो : Adobe Stock
नारियल तेल में करी पत्ता  

 इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ नारियल के तेल और करी पत्ता की जरूरत पड़ेगी। करी पत्ता बालों के लिए काफी लाभदायक है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नारियल तेल में करी पत्ते डालकर उबालें और ठंडा करके सिर पर लगाएं। अब हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें। ये बालों को पोषण देने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
home remedies for baldness in hindi ganjapan badh rha hai to kya karein
मेथी - फोटो : Freepik.com
मेथी 

बालों के लिए मेथी को रामबाण बताया जाता है। ये हर भारतीय घर की रसोई में पाई जाती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रखना है। रातभर भिगोने के बाद इसे पीस लें और सुबह इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इसके इस्तेमाल से भी बालों की ग्रोथ बढ़ती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed