फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remedies For Itchy Scalp: सिर की खुजली को झटपट दूर करेंगी ये 6 चीजें, जान लें इनके इस्तेमाल का सही तरीका

Fri, 23 Aug 2024 08:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 08:40 AM IST
सार

अगर बारिश की वजह से आपके सिर में भी काफी खुजली हो गई है। तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips how to get rid of itchy scalp in hindi sir ki khujli door karne ke upaye
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

Remedies For Itchy Scalp: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन वो अपने साथ तमाम तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। अगर इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान सही से न रखा जाए तो कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी भी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं।



दरअसल, इस मौसम में वातावरण में काफी चिपचिपाहट होने लगती है, जिसकी वजह से कई बार फंगल इंफेक्शन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फंगल इंफेक्शन की वजह से सिर पर खुजली काफी बढ़ जाती है।

अगर सिर की खुजली को सही वक्त पर रोका न जाए तो ये आपको काफी हद तक परेशान कर सकती है। बार-बार सिर खुजलाने से आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी परेशानी को देखते हुए यहा कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल सिर की खुजली दूर करने के लिए किया जा सकता है।  

Hair Care Tips how to get rid of itchy scalp in hindi sir ki khujli door karne ke upaye
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

टी ट्री ऑयल

बाजार में आपको टी ट्री ऑयल आसानी से मिल जाएगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण सिर की खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल शैंपू में मिला कर करें। ये सिर की खुजली से राहत दिलाएगा। 

Hair Care Tips how to get rid of itchy scalp in hindi sir ki khujli door karne ke upaye
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : freepik

नीम का तेल

नीम के बारे में तो हर कोई ही जानता है कि इसमें कई ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जोकि कई परेशानियों से राहत दिलाते हैं। ऐसे में आप भी इस तेल हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मालिश करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बार सिर को सादे पानी से धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips how to get rid of itchy scalp in hindi sir ki khujli door karne ke upaye
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा

हर घर में आपको आसानी से एलोवेरा मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान होता है। इसके इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल को सिर पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें। यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और खुजली को कम करता है।

विज्ञापन
Hair Care Tips how to get rid of itchy scalp in hindi sir ki khujli door karne ke upaye
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

सिरका

खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला सेब का सिरका फंगस को खत्म करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप पानी में मिलाकर कर सकते हैं। पानी में सिरका डालकर फिर इसे रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इससे फंगस और बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है और खुजली कम होती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed