Remedies For Itchy Scalp: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन वो अपने साथ तमाम तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। अगर इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान सही से न रखा जाए तो कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी भी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं।
दरअसल, इस मौसम में वातावरण में काफी चिपचिपाहट होने लगती है, जिसकी वजह से कई बार फंगल इंफेक्शन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फंगल इंफेक्शन की वजह से सिर पर खुजली काफी बढ़ जाती है।
अगर सिर की खुजली को सही वक्त पर रोका न जाए तो ये आपको काफी हद तक परेशान कर सकती है। बार-बार सिर खुजलाने से आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी परेशानी को देखते हुए यहा कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल सिर की खुजली दूर करने के लिए किया जा सकता है।
2 of 7
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : iStock
टी ट्री ऑयल
बाजार में आपको टी ट्री ऑयल आसानी से मिल जाएगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण सिर की खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल शैंपू में मिला कर करें। ये सिर की खुजली से राहत दिलाएगा।
3 of 7
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : freepik
नीम का तेल
नीम के बारे में तो हर कोई ही जानता है कि इसमें कई ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जोकि कई परेशानियों से राहत दिलाते हैं। ऐसे में आप भी इस तेल हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मालिश करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बार सिर को सादे पानी से धो लें।
4 of 7
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा
हर घर में आपको आसानी से एलोवेरा मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान होता है। इसके इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल को सिर पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें। यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और खुजली को कम करता है।
5 of 7
स्कैल्प पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : iStock
सिरका
खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला सेब का सिरका फंगस को खत्म करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप पानी में मिलाकर कर सकते हैं। पानी में सिरका डालकर फिर इसे रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इससे फंगस और बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है और खुजली कम होती है।