फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: रूखे और बेजान बालों की हो जाएगी छुट्टी, जब इस्तेमाल करेंगी ये घरेलू तेल

Thu, 13 Feb 2025 10:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:17 AM IST
सार

अगर आप प्राकृतिक और केमिकल-फ्री तेल से अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो घर पर ही बनाए गए तेल सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips homemade hair oil for remove dandruff and dryness of hair
रूखे और बेजान बालों की हो जाएगी छुट्टी, जब इस्तेमाल करेंगी ये घरेलू तेल - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: जब बालों को भरपूर पोषण नहीं मिलता है तो ये कमजोर और बेजान दिखने लगते हैं। इसके साथ-साथ बालों के बेजान होने में तेज धूप, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल, बालों को हर समय खुला रखना और सही तरह से बालों की देखरेख ना करने का भी बड़ा हाथ होता है। ऐसे में यदि सही समय पर उनका सही से ध्यान रखा जाए तो आप बालों को बेजान होने से रोक सकते हैं।



जैसा कि दादी-नानी को आपने ये कहते सुना होगा कि तेल लगाने से बालों को काफी फायदा होता है। इसी के चलते हम आपको घरेलू तेलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ मजबूत होंगे, बल्कि इनका रूखापन भी कम हो जाएगा। 

Hair Care Tips homemade hair oil for remove dandruff and dryness of hair
नारियल तेल और आंवला - फोटो : Adobe stock

 नारियल तेल और आंवला 

  • इस तेल को तैयार करने के लिए आपको 1 कप नारियल का तेल और 2 बड़े चम्मच सूखा आंवला पाउडर या 5-6 आंवला टुकड़े की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें।
  • अब इसमें आंवले को तब तक डालकर पकाएं, जब तक कि ये काला न हो जाए।  
  • ठंडा होने के बाद इसे छान लें और किसी कांच की बोतल में स्टोर करें।
  • ये तेल बालों को जल्दी सफेद होने से रोकता है और मजबूती देता है।  
Hair Care Tips homemade hair oil for remove dandruff and dryness of hair
मेथी और सरसों का तेल - फोटो : Freepik.com
मेथी और सरसों का तेल
  • इस तेल को बनाने के लिए आपको 1 कप सरसों का तेल और 2 चम्मच मेथी दाना की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए सरसों के तेल को धीमी आंच पर गर्म करें।
  • इसमें मेथी दाना डालें और तब तक भूनें जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए।
  • तेल ठंडा होने के बाद इसे छान लें और इस्तेमाल करें।
  • ये तेल बालों का झड़ना रोकता है और बालों को घना बनाता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips homemade hair oil for remove dandruff and dryness of hair
प्याज और नारियल का तेल - फोटो : istock

प्याज और नारियल का तेल

  • इस तेल को बनाने के लिए आपको 1 कप नारियल का तेल और 1 मध्यम आकार के प्याज की  जरूरत पड़ेगी।
  • प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें।  
  • नारियल का तेल गर्म करें और उसमें प्याज का रस मिलाएं।
  • इसे 5-7 मिनट तक गर्म करें और ठंडा होने के बाद छान लें।
  • ये तेल बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है और डैंड्रफ कम करता है।  
विज्ञापन
Hair Care Tips homemade hair oil for remove dandruff and dryness of hair
करी पत्ता और तिल का तेल - फोटो : istock
करी पत्ता और तिल का तेल
  • इस तेल को बनाने के लिए आपको 1 कप तिल का तेल और 10-15 करी पत्ते की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे तैयार करने के लिए तिल के तेल को गर्म करें और उसमें करी पत्ते डालें।
  • धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाएं।
  • ठंडा होने के बाद छानकर इस्तेमाल करें।
  • इस तेल के इस्तेमाल से बाल सफेद होने से बचते हैं। 
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed