After Threading Tips: आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी आईब्रो सेट कराते हैं। आईब्रो सेट कराने के बाद चेहरा काफी अलग और अच्छा दिखने लगता है। इसलिए लड़कियां स्कूल के दिनों से ही आईब्रो सेट करना शुरू कर देती हैं। इसे सेट करने का सबसे सही तरीका है थ्रेडिंग कराना। थ्रेडिंग कराने में थोड़ा दर्द जरूर होता है, लेकिन इससे आईब्रो सही से सेट होती हैं।
{"_id":"67ac51ac2881d6c97b030d17","slug":"after-threading-tips-eyebrow-threading-ke-bad-kya-karna-chahie-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"After Threading Tips: आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद होती है त्वचा पर जलन तो ये नुस्खे अपनाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
After Threading Tips: आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद होती है त्वचा पर जलन तो ये नुस्खे अपनाएं
Wed, 12 Feb 2025 01:29 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
यदि आपकी त्वचा भी आईब्रो थ्रेडिंग के बाद काफी जलती है और लाल हो जाती है तो कुछ घरेलू नुस्खे आपको इस परेशानी से राहत दिला सकते हैं। आइए आपको इन बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद होती है त्वचा पर जलन तो ये नुस्खे अपनाएं
- फोटो : Freepik
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
- हर घर में एलोवेरा आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक देते हैं और जलन कम करते हैं।
- इसलिए आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर या बाजार से एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से आईब्रो के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
आइस क्यूब आएगा काम
- फोटो : iStock
आइस क्यूब आएगा काम
- बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन और जलन तुरंत कम होती है।
- इसके लिए एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर आईब्रो के आसपास हल्के-हल्के 2-3 मिनट तक घुमाएं।
- ध्यान रखें कि बर्फ को सीधा त्वचा पर न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरे के स्लाइस से करें मसाज
- फोटो : Freepik
खीरे के स्लाइस से करें मसाज
- यदि आपके पास खीरा उपलब्ध है तो इसके इस्तेमाल से आप त्वचा की जलन से राहत पा सकते हैं।
- इस्तेमाल के लिए ठंडे खीरे के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर 5-10 मिनट तक रखें।
- खीरे की प्राकृतिक ठंडक आपको राहत पहुंचाएगी।
विज्ञापन
गुलाब जल आएगा काम
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल आएगा काम
- गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेटेड बनाता है।
- इसके इस्तेमाल के लिए कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर आईब्रो के आसपास लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
- इससे भी आपको तत्काल राहत मिलेगी।