बहुत सारे महिलाएं अपनी स्किन पर दाग-धब्बों से परेशान होकर इन्हें छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं तो आप रेड वाइन का सहारा ले सकती हैं। रेड वाइन फेशियल स्किन संबंधित परेशानियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने आज तक रेड वाइन पीने के फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन एक तय मात्रा में ही इसे पीना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खूबसूरती में कैसे चार चांद लगाती है रेड वाइन...
दाग-धब्बे हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं वाइन, स्किन करने लगेगी शाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी स्किन को चमकदार बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह हमारी स्किन के लचीलेपन को खोने नहीं देता। जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों से निजात पाया जा सकता है। मुंहासों और डेड स्किन को दूर करने के लिए रेड वाइन बेहद कारगर है।
मसाज करें
बाजार से अच्छी क्वालिटी की रेड वाइन खरीदकर रखें। पहले दिन कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आपको रेड वाइन को सीधे स्किन पर लगाना है। इसमें आप कुछ भी मिलाने की गलती न करें। इसे लगाने के बाद दो मिनट तक मसाज करें और पांच मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।
इस तरह बनाएं वाइन फेस पैक
अगला स्टेप है वाइन फेस पैक। इसके लिए योगर्ट, शहद और वाइन को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। आपका पैक बनकर तैयार है। इस पैक को चेहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाएं। इसके बाद फेसफेस कर लें।
एक बार फिर मसाज करें
आज आपको एक बार फिर अपने चेहरे को रेड वाइन से साफ करना है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर रेड वाइन आपकी स्किन को एक टोन बानाने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करेगी। आज एक बार फिर आपको रात में रेड वाइन से चेहरा साफ करके सो जाएं।