फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: बदलते मौसम में खो रही है पैरों की रंगत तो अपनाएं ये नुस्खे, मखमल से मुलायम होंगे पैर

Fri, 21 Feb 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 21 Feb 2025 09:44 AM IST
सार

अगर आपके पैरों की रंगत भी खो रही है और आप उन्हें मखमली मुलायम बनाना चाहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Foot Care Tips Follow These To Tips For Beautiful And Soft Feet At Home pero ko sundar kaise banaye
बदलते मौसम में खो रही है पैरों की रंगत तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : Freepik

Beauty Tips: जिस तरह से बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, ठीक उसी तरह से इसका असर लोगों की त्वचा पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में लोग अपने चेहरे और हाथों का तो खास ध्यान रख लेते हैं, लेकिन वो अक्सर पैरों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। जिस वजह से लोगों से पैरों में रूखापन बढ़ने लगता है और पैरों की रंगत खोने लगती है।



इसी वजह से आज हम आपको पैरों की रंगत सुधारने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। इन टिप्स को आप हफ्ते में एक से दो बार फॉलो कर सकते हैं। 

Foot Care Tips Follow These To Tips For Beautiful And Soft Feet At Home pero ko sundar kaise banaye
पानी में पैरों को भिगोना - फोटो : iStock

पानी में पैरों को भिगोना
 

  • यदि आप अपने पैरों को साफ और मुलायम बनाना चाहते हैं तो पैरों गुनगुने पानी में भिगोने से आपको लाभ मिल सकता है।
  • इसके लिए सबसे पहले एक टब या फिर बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसनें थोड़ा सा नमक और नीबू का रस डालें।
  • इसके बाद अपने पैरों को पानी में डुबोकर कहीं बैठ जाएं।
  • पैरों को कम से कम 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रखें।
  • इसके बाद ब्रश के मदद से पैरों में हल्की मसाज करें और फिर सादा पानी से पैर धो लें।
  • इससे आपको अवश्य ही फायदा मिलेगा। 
Foot Care Tips Follow These To Tips For Beautiful And Soft Feet At Home pero ko sundar kaise banaye
दूध और शहद करेगा बेहतर काम - फोटो : Adobe stock

दूध और शहद करेगा बेहतर काम
 

  • पैरों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए आप शहद और दूध के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आधा कप दूध लेकर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिक्स करें।
  • अब इससे दस मिनट तक अपने पैरों की मसाज करें।
  • इस मिश्रण के इस्तेमाल के आपके पैर काफी खूबसूरत हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Foot Care Tips Follow These To Tips For Beautiful And Soft Feet At Home pero ko sundar kaise banaye
नारियल तेल से करें मसाज - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल से करें मसाज
 
  • रात में सोने से पहले नारियल तेल से पैरों की मालिश करने से त्वचा को गहरी नमी मिलती है।
  • इसका इस्तेमाल सबसे आसान होता है।
  • हल्का गुनगुना नारियल तेल लें और पैरों पर अच्छे से मसाज करें।
  • नारियल तेल से मसाज करने के बाद मोजे पहनकर ही सोएं, ताकि नमी बनी रहे।  
  •  
विज्ञापन
Foot Care Tips Follow These To Tips For Beautiful And Soft Feet At Home pero ko sundar kaise banaye
नींबू और चीनी का स्क्रब - फोटो : Freepik

नींबू और चीनी का स्क्रब
 

  • यदि किसी स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो डेड स्किन हटाने और पैरों की रंगत निखारने के लिए नींबू और चीनी का स्क्रब बहुत फायदेमंद होता है।
  • इस स्क्रब को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच चीनी में आधा नींबू का रस मिलाएं।
  • इसके बाद हल्के हाथों से पैरों पर स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed