{"_id":"61d3f90585b6e4189c201c60","slug":"five-ways-to-get-rid-of-chapped-lips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Tips: लिपस्टिक कर देती है होठों को रूखा तो ये टिप्स आएंगे काम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Tips: लिपस्टिक कर देती है होठों को रूखा तो ये टिप्स आएंगे काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lipstick
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लिपस्टिक लगाने से बहुत सारी लड़कियों को होंठ फटने की शिकायत हो जाती है। उन्हें लगता है कि ज्यादा देर लिपस्टिक लगाने से ऐसा हो रहा है। लेकिन कई बार लिपस्टिक लगाते समय कुछ गलतियां करते हैं। जिसका नतीजा होता है कि अच्छी से अच्छी लिपस्टिक भी लगाने के कुछ देर बाद ही होठों को फटा हुआ और रूखा बना देती है। बेजान और दरार से भरे लिपस्टिक वाले होंठ बेहद खराब लगते हैं। तो चलिए जानें कि होठों को किस तरह से बेजान और फटने से बचाया जा सकता है।
2 of 5
lipstick
- फोटो : istock
अगर आपके होंठ लिपस्टिक लगाने से फटने लगते हैं तो जरूरी है कि लिपस्टिक की क्वालिटी को चेक करें। अपने होंठों के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक का चुनाव करें या फिर लिपस्टिक के इंग्रीडिएंट को देखें। क्योंकि मैट लिपस्टिक जो लंबे समय तक टिकती है उसमे तेल की मात्रा कम होती है। ऐसे में ये होठों पर दरार की वजह बन जाते हैं।
3 of 5
lips
होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले उसे एक्सफोलिएट करना जरूरी है। लगातार लिपस्टिक लगाने से लिपस्टिक की परत दरारों में जमी रह जाती है। ऐसे में किसी अच्छे लिप स्क्र्ब से पहले इसे अच्छी तरह से स्क्रब करृ लें। ऐसा करने से होंठ पर जमी ग्ंदगी की परत साफ हो जाएगी और लिपस्टिक लंबे समय तक होठों को मुलायम बनाकर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dry lips
- फोटो : istock
लिप बाम लगाने की आदत जरूर डालें। जब भी आप मेकअप कर रही हों तो लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप बाम लगाएं। इससे होठों का मॉइश्चर बना रहता है और वो चमकदार नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
lips
- फोटो : Pixabay
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाने की आदत जरूर डालें। लिप लाइनर ना केवल होठों को सही शेप देने के काम आता है। वहीं इसको पूरे होंठ पर लगाने से एक परत बन जती है। जिससे लिपस्टिक होंठ की दरारों में नहीं भर पाती। साथ ही इससे लिपस्टिक होंठ पर लंबे समय तक टिकी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।