फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन के मामले में रहना है आगे तो हर लड़की को पता होनी चाहिए ट्रेंड से जुड़ी ये बातें

Mon, 19 Oct 2020 01:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 19 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
fashion trend tips that keep women ahead
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

आज का जमाना सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में हर लड़की खुद को फैशन के मामले में आगे रखना चाहती है। लेकिन हर वक्त मार्केट से कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज और मेकअप तक खरीदना मुश्किल है। ऐसे में जरूरी है कि मेकअप और फैशन के ट्रेंड से जुड़ी हर बातों की जानकारी रखी जाए। साथ ही हर मौके पर बिल्कुल ट्रेंडी लुक में रेडी हुआ जाए। तो चलिए जानें फैशन से जुड़ी उन बातों को जिसे हर लड़की को जरूर जानना चाहिए। 


 
fashion trend tips that keep women ahead
katrina kaif in pink floral saree - फोटो : instagram
ऑल टाइम ट्रेंड में रहता है पेस्टल शेड 

चाहे ड्रेसेज हो, लिपस्टिक हो या फिर फुटवियर हर जगह पेस्टल शेड्स का रंग बिखर रहा है। पेस्टल शेड्स की खासियत है कि यह हर तरह के स्किन टोन पर बेहद सूट करता है। कॉलेज, ऑफिस या पार्टी हर जगह पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल कर आप अपने आप को डायनामिक लुक दे सकते हैं। 

fashion trend tips that keep women ahead
kiara advani - फोटो : instagramq
कैसे करें कपड़ों का चुनाव 

वैसे तो हर स्किन टोन वाली लड़की पर काले रंग के कपड़े बेहद खिलते हैं। इस रंग की खासियत यह है कि इस रंग के कपड़ों को आप घर, कॉलेज, ऑफिस, पार्टी हर जगह ट्राई कर सकती हैं। आज ट्रेंड में न्यूड कलर के कपड़े हैं। आप अपनी पर्सनेलिटी के मुताबिक, जींस टॉप, सकर्ट्स, लॉग फ्रॉक्स ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fashion trend tips that keep women ahead
kareena kapoor - फोटो : instagram
कैसे करें न्यूड लिपस्टिक का चुनाव 
ऑफिस, कॉलेज या पार्टी किसी भी जगह जाने के लिए आप न्यूड कलर्स की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। बस आपको ध्यान देना है कि यह लिपस्टिक आपके स्किन टोन से मिलती जुलती हो और आपको नेचुरल लुक दे। लाइट स्किन टोन वालों को ऐसे रंग का चुनाव करना चाहिए जो उनके स्किन टोन से अलग हो। ऐसे लोगों पर लाइट पिंक और लाइट पीच, ऑरेंज कलर सूट करता है। डस्की स्किन टोन वाले लोगों को अपने स्किन टोन से हल्के रंग का चुनाव करना चाहिए। इस स्किन टोन वाली लड़कियों के ऊपर पीच न्यूड कलर बेहद सुंदर लगता है।
विज्ञापन
fashion trend tips that keep women ahead
footwear - फोटो : instagram
कैसे करें फुटवियर का चुनाव 
न्यूड शेड्स अब हर जगह अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसे फुटवियर की खासियत ये है कि इन्हें किसी भी समय और किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। फ्लैट्स, पंप्स, हाई हील्स हर तरह के फुटवियर का न्यूड शेड्स में चलन जोरों पर है। जिन्हें ट्राई करने के बाद आपकी पर्सनालिटी डायनामिक दिखेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed