फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: स्किन टोन के अनुसार कपड़े पहनना कितना जरूरी है? जानें इस बारे में सबकुछ

Fri, 01 Aug 2025 02:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 01 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

How to Dress According to Your Skin Tone: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि कपड़े हमेशा स्किन टोन के हिसाब से पहनने चाहिए। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या है ? 

विज्ञापन
Fashion Tips How to Dress According to Your Skin Tone fashion tips by skin color
स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना कितना सही ? जानें इस बारे में सबकुछ - फोटो : Adobe stock

How to Dress According to Your Skin Tone: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि कपड़े हमेशा स्किन टोन के हिसाब से पहनने चाहिए। इससे लुक अच्छा दिखता है। पर, क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है।



अगर नहीं जानते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इस लेख में हम न सिर्फ आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे, बल्कि बताएंगे कि अपने स्किन टोन का पता कैसे लगाएं। क्योंकि बहुत से लोगों को आज भी ये नहीं पता है कि आखिर उनकी स्किन टोन है क्या ?

Fashion Tips How to Dress According to Your Skin Tone fashion tips by skin color
स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना कितना सही - फोटो : Adobe
स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना कितना सही ?

सबसे पहला सवाल यही आता है स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना कितना सही है ? दरअसल, स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना होता तो काफी अच्छा है, लेकिन ये अनिवार्य नहीं होता। स्किन टोन रूल को फॉलो करने से बस आपका चेहरा और फ्रेश और खिला-खिला दिख सकता है। सही रंग का आउटफिट आपके पूरे लुक को बेलेंस रखने में मदद करता है। इससे लुक काफी निखरकर आता है।

 
Fashion Tips How to Dress According to Your Skin Tone fashion tips by skin color
कैसे करें स्किन टोन की पहचान? - फोटो : Adobe stock
कैसे करें स्किन टोन की पहचान?

अब बारी आती है ये जानने की कि आखिर अपनी स्किन टोन की पहचान कैसे करे। पहले ये समझ लें कि स्किन टोन तीन प्रकार की होती है। अपनी स्किन टोन पहचानने के लिए कलाई की नसों को देखना है।

वॉर्म स्किन टोन वाले लोगों की कलाई की नसें हरी दिखती हैं। आपकी नसें नीली या बैंगनी दिखती हैं, तो आपकी स्किन टोन कूल है। वहीं जिन लोगों की कलाई की नसें हरे और नीले दोनों रंग की दिखती हैं, तो मतलब साफ है कि आप आप न्यूट्रल स्किन टोन में आते हैं।

यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि किस स्किन टोन पर कैसा आउटफिट जचता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips How to Dress According to Your Skin Tone fashion tips by skin color
कूल स्किन टोन वालों के लिए - फोटो : एक्स
1. कूल स्किन टोन वालों के लिए 

यदि आपकी स्किन टोन कूल है तो आपपर ब्लू, पिंक, पर्पल, सिल्वर, ग्रे रंग के आउटफिट खूब जचेंगे। कूल स्किन टोन वाले लोगों को बहुत ज्यादा ब्राइट रंग की आउटफिट से बचकर रहना चाहिए। 

 
विज्ञापन
Fashion Tips How to Dress According to Your Skin Tone fashion tips by skin color
वार्म स्किन टोन वालों के लिए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2. वार्म स्किन टोन वालों के लिए 

यदि आपकी स्किन टोन वॉर्म है, तो आपपर ऑलिव, मरून, ब्राउन, गोल्डन, पीच रंग खूब जचेंगे। अगर आप नहीं चाहते कि आपका लुक खराब दिखे तो बहुत ज्यादा फीके रंगों से दूर रहें। फीके रंग आपका लुक बिगाड़ देंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed