फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Problems From Mobile: फोन से निकलने वाली किरणों से त्वचा को होते हैं ये बड़े नुकसान, जानिए कैसे करें बचाव

Thu, 31 Jul 2025 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 31 Jul 2025 10:44 AM IST
सार

Skin Problems From Mobile Use: अगर आप भी फोन को एकदम अपने चेहरे के पास लाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। ये हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Skin Problems From Mobile Use Know How Mobile Radiation Affects Your Skin
फोन से निकलने वाली किरणों से त्वचा को होते हैं ये बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

Skin Problems From Mobile Use: आज के समय में मोबाइल हर किसी की जिंदगी का काफी अहम हिस्सा हो गया है। सुबह उठते ही और रात को सोते समय, हर किसी के हाथ में मोबाइल तो होता ही है। शायद ही लोग कभी अपने फोन को छोड़कर कहीं जाते हैं। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन लोग नहीं समझते।



पर, क्या आप जानते हैं कि मोबाइल आपकी आंखों के साथ-साथ आपकी स्किन को भी डैमेज कर रहा है। जी हां, मोबाइल से निकलने वाली किरणें आपकी स्किन को डैमेज करने का कारण बन रही हैं। यहां हम आज आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

Skin Problems From Mobile Use Know How Mobile Radiation Affects Your Skin
क्यों होता है नुकसान ? - फोटो : Adobe stock
क्यों होता है नुकसान ?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर फोन से आने वाली लाइट स्किन को कैसे नुकसान पहुंचांती है। दरअसल, फोन की स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है, जो न सिर्फ हमारी आंखों को बल्कि साथ ही में स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाती है। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन डैमेज होने लगती है।

ध्यान रखें कि आमतौर पर फोन की किरणें त्वचा को बहुत गंभीर नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन लंबे समय तक और लगातार इस्तेमाल होने पर ये समस्याएं हो सकती हैं। इस ब्लू लाइट से आपकी त्वचा को क्या नुकसान पहुंचते हैं, हम आपको आज इस बारे में बताएंगे। 

 
Skin Problems From Mobile Use Know How Mobile Radiation Affects Your Skin
बढ़ती है उम्र - फोटो : Adobe stock
1. बढ़ती है उम्र

मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन की आंतरिक परत तक को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से स्किन पर धीरे-धीरे चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां आने लगती है। जिस कारण त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में फोन को जब भी इस्तेमाल करें, तो त्वचा से दूर ही रखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Problems From Mobile Use Know How Mobile Radiation Affects Your Skin
धीरे-धीरे त्वचा की रंगत का खोना - फोटो : Adobe stock
2. धीरे-धीरे त्वचा की रंगत का खोना

मोबाइल की ब्लू लाइट धीरे-धीरे स्किन में मेलानिन तत्व का उत्पादन बढ़ा देता है। जब मेलानिन बढ़ जाता है तो त्वचा पर हाइपरपिगमेंटेशन या काले धब्बे हो सकते हैं।इससे कई बार स्किन टोन भी असामान्य हो जाता है।  

 
विज्ञापन
Skin Problems From Mobile Use Know How Mobile Radiation Affects Your Skin
बढ़ेगा स्किन का रूखापन - फोटो : Adobe stock
3. बढ़ेगा स्किन का रूखापन

अभी बारिश का मौसम है, लेकिन फिर भी स्किन का रूखापन काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में अगर आप मोबाइल को अपने चेहरे के पास रखेंगे तो इससे आपकी दिक्कत और बढ़ सकती है। दरअसल, लगातार फोन की स्क्रीन देखने से त्वचा की नमी कम हो सकती है, जिससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed