फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Glowing Skin: पनीर का बचा पानी फेंक देते हैं ? इस खबर को पढ़ने के बाद उसे संभालकर रखेंगे

Mon, 22 Sep 2025 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 Sep 2025 12:17 PM IST
सार

Tips For Glowing Skin: पनीर का सेवन तो हर कोई करना पसंद करता है, लेकिन जिस पानी में पनीर को रखा जाता है उसे हम सभी फेंक देते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो इस लेख को लास्ट तक पढ़ें। 

विज्ञापन
easy Tips For Glowing Skin how to use paneer water for glowing skin
पनीर - फोटो : Adobe stock
Tips For Glowing Skin: जब हम घर पर पनीर बनाते हैं, तो उसका बचा हुआ पानी बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पानी आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल वरदान हो सकता है? जी हां, पनीर के इस बचे हुए पानी को अंग्रेज़ी में Whey Water कहा जाता है। जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। 


बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त टोनर और फेस पैक से बेहतर, ये घरेलू उपाय न केवल किफायती है बल्कि पूरी तरह से नेचुरल भी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पनीर के बचे पानी का इस्तेमाल चेहरे पर किन-किन 3 आसान तरीकों से किया जा सकता है, ताकि आपकी त्वचा भी चमके बिना किसी खर्च के।
 
easy Tips For Glowing Skin how to use paneer water for glowing skin
क्लींजर की तरह - फोटो : Adobe stock
1. क्लींजर की तरह

पनीर का पानी फेंकने की बजाय आप उसका इस्तेमाल क्लींजर की तरह कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कॉटन बॉल की मदद से पनीर के पानी को चेहरे पर अप्लाई करें। अब दस मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। दस मिनट के बाद चेहरे को मसाज करते हुए धो लें। 

 
easy Tips For Glowing Skin how to use paneer water for glowing skin
फेस पैक में मिलाकर - फोटो : Adobe stock
2. फेस पैक में मिलाकर

यदि आपको अपने चेहरे पर फेस पैक लगाना पसंद है तो आप उसमें भी इसे मिक्स करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी या बेसन में इसे मिलाकर फेस पैक तैयार करें। आधे घंटे फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसका असर देखें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy Tips For Glowing Skin how to use paneer water for glowing skin
टोनर की तरह - फोटो : Adobe stock
3. टोनर की तरह

यदि आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर टोनर लगाते हैं तो इस पानी का इस्तेमाल टोनर की तरह करें। इसके लिए आप पनीर के पानी को स्प्रे वाली बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें। ये दो से तीन दिन काम में लिया जा सकता है।  

 
विज्ञापन
easy Tips For Glowing Skin how to use paneer water for glowing skin
पहला फायदा - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे

1. पहला फायदा

चेहरे पर नियमित रूप से अगर आप पनीर का पानी इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी स्किन टाइट होने लगेगी। स्किन टाइट होने की वजह चेहरे पर बढती उम्र के निशान नहीं दिखते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed