लॉकडाउन के कारण पूरे देश में आवाजाही बंद है। लोग घरों में रहने को मजबूर है। जिसकी वजह से सारे कार्यालयों में घर से काम करने का आदेश दिया गया है और मीटिंग वगैरह के लिए वीडियो कॉल का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में लड़कियों के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है परफेक्ट न दिखने की। क्योंकि कई बार देखा गया है कि वीडियो कॉल में चेहरे की कमियां नजर आने लगती है। ऐसे में शर्मिदा होना पड़ जाता है। लेकिन इन छोटे-छोटे टिप्स के माध्यम से आप खुद को प्रेंजेन्टेबल दिखा सकती हैं। तो आगे की स्लाइ़ड में देखिए साधारण सी मेकअप ट्रिक्स जो आपके काम आएंगी।
वर्क फ्रॉम होम में वीडियो कॉल के जरिए हो रही मीटिंग तो इस तरह से दिखें परफेक्ट
जब भी आपको वीडियो कॉल पर मीटिंग करनी हो तो किसी ऐसे कमरे में बैठे जहां पर खिड़कियां हो और नेचुरल रोशनी आती हो। या फिर कैमरे पर रोशनी पीछे की तरफ से पड़ रही हो। ऐसा करने से चेहरा ठीक दिखता है।
बहुत सारे कैमरों में फिल्टर भी होते हैं जो चेहरे को स्मूद दिखाते हैं। साथ ही इन्हें देखने से पता भी नहीं चलता कि आपने अपने कैमरे पर फिल्टर का इस्तेमाल किया है। ये चेहरे के कांप्लेक्शन को सही करते हैं और कमियों को ब्लर कर देते हैं। जिसकी वजह से चेहरा सही दिखने लगता है।
घर पर रहकर भी मेकअप करिए। जैसे कि बेस लगाने से पहले मॉइस्चराइजर के साथ कलर करेक्शन वाली क्रीम का इस्तेमाल वीडियो कॉल के लिए सही होगा। अगर आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो इन्हें कंसीलर की मदद से जरूर छुपाइए।
बहुत बार वीडियो कॉल के समय आंखे थकी हुई सी नजर आती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आंखों के ऊपर थोड़ा सा शिमरी आईशैडो लगाएं। ऐसा करने से चेहरा ठीक दिकने लगेगा।