बालों को हटाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका वैक्स है। लेकिन कई बार वैक्सिंग भी नुकसान कर सकती है। बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर गहरे काले रंग के बाल होते हैं जिन्हें हटाने के लिए वो वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन ये वैक्सिंग कई बार सुंदरता निखारने की बजाय बदसूरती का सबब बन जाती है। खुद को इस तरह की मुसीबत से बचाने के लिए जरूरी है कि जान लें चेहरे पर वैक्सिंग के पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आगे की स्लाइड में जानें वो पांच बातें जो चेहरे की वैक्सिंग से पहले हर महिला को जाननी चाहिए।
चेहरे पर वैक्सिंग से पहले जान ले ये पांच बातें, नहीं होगा त्वचा को नुकसान
पार्लर जाकर वैक्सिंग कराती हैं तो पहले उसकी साफ-सफाई पर ध्यान दें। इस बात का ख्याल रखें कि चेहरे की वैक्सिंग पार्लर में प्रोफेशनल ही करे। इससे स्किन को नुकसान होने का कम चांस होता है। साथ ही चेहरे पर इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
भले ही हाथों-पैरों की वैक्सिंग आप खुद से करती हों लेकिन चेहरे की वैक्सिंग के लिए एक्सपर्ट का चुनाव ही करें। क्योंकि वैक्सिंग के तापमान में जरा सी लापरवाही से चेहरे के जल जाने का खतरा रहता है।
वैसे चेहरे पर अगर मुमकिन हो तो वैक्सिंग नहीं करनी चाहिए। इससे चेहरे के रोमछिद्रो के खुलने का डर रहता है। वहीं दाग-धब्बे और सूजन भी हो जाती है। लगातार चेहरे पर वैक्सिंग की वजह से समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
अगर चेहरे के बाल मोटे और भद्दे हैं तो लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट ले सकती हैं। वहीं अगर चेहरे पर बहुत ही कम बाल हैं तो इन्हें ब्लीच और थ्रेडिंग के जरिए भी छिपाया जा सकता है।