फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: डांडिया नाइट में चांद सा चमकना है तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

Thu, 04 Sep 2025 01:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 04 Sep 2025 01:40 PM IST
सार

Follow This Routine to Get Radiant Glow For Dandiya Night:  डांडिया नाइट में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाने के लिए लड़कियां काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। ऐसे में हम आपको एक स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करना अभी से शुरू कर दें। 

विज्ञापन
Dandiya Night Skincare Routine Follow This Routine to Get  Radiant Glow
डांडिया नाइट में चांद सा चमकना है तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : instagram

Follow This Routine to Get Radiant Glow For Dandiya Night: डांडिया नाइट जैसे खास अवसरों पर हर महिला चाहती है कि उनकी स्किन दमकती और ग्लो करती नजर आए। इसके लिए जरूरी है कि आप आज से ही सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।



एक अच्छा रूटीन आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड, पोषित और चमकदार बनाए रखता है। इस रूटीन में सफाई, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग, और मास्किंग शामिल हैं। इसी के चलते इस आर्टिकल में हम आपको डांडिया से पहले स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिससे आप हर पार्टी में चमकती हुई नजर आएं।

Dandiya Night Skincare Routine Follow This Routine to Get  Radiant Glow
पहला स्टेप - फोटो : Adobe stock
पहला स्टेप

स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के क्लींजर को रुई पर लेकर स्किन की डीप क्लीनिंग करें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर जमी गंदगी अंदर तक साफ हो जाएगी। यदि आपके पास क्लींजर नहीं है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 
Dandiya Night Skincare Routine Follow This Routine to Get  Radiant Glow
दूसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप

चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करने के बाद स्किन टाइप के हिसाब से फेसवॉश लें और फिर उससे चेहरा साफ करें। ये चेहरे की उस गंदगी को भी साफ कर देगा, जो आपकी क्लींजिंग के बाद बच गई है। फेसवॉश का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि ये आपके स्किन टाइप का ही हो, वरना इससे चेहरे को काफी नुकसान होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dandiya Night Skincare Routine Follow This Routine to Get  Radiant Glow
तीसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप

अब बारी आती है स्किन पर टोनर लगाने की तो बाजार में आजकल हर स्किन टाइप के हिसाब से टोनर मिलता है। यदि आपके पास टोनर नहीं है तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी टोनर के रूप में कर सकते हैं। गुलाब जल को एक अच्छा टोनर माना गया है। 

 
विज्ञापन
Dandiya Night Skincare Routine Follow This Routine to Get  Radiant Glow
चौथा स्टेप - फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप

टोनर के बाद अपने चेहरे पर हाइड्रेटिंग सीरम इस्तेमाल करना न भूलें। यदि आपके पास सीरम नहीं है तो खरीद लें। बस इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो। अगर स्किन टाइप का सीरम आपके चेहरे को डैमेज कर देगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed