कोरोना के पूरी दुनिया में फैलने के कारण ज्यादातर सितारे अपने घरों में कैद हैं। इसके साथ ही वो अपने फैंस को सजग रहने का मैसेज भी देते नजर आ रहें हैं। इन्हीं सितारों में एक दीपिका भी अपने खाली समय का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से करती नजर आ रही हैं। इसकी जानकारी वो खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। तो चलिए जानें कि इस बार दीपिका अपने खाली समय का कैसे इस्तेमाल कर रही हैं।
कोरोना इफेक्ट: दीपिका पादुकोण की दमकती त्वचा का खुल गया राज, सेल्फी शेयर कर खुद बताया 'क्या खाती हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों ही दीपिका ने सेल्फी शेयर की थी। जिसमें वो चेहरे को मसाज रोलर की मदद से मसाज देती नजर आ रहीं थी। एक बार फिर दीपिका ने सेल्फी के जरिए बताया कि हेल्दी स्किन और हेल्दी बॉडी के लिए वो क्या खाती हैं। सेल्फी की तस्वीरों में दीपिका फलों का जूस पीती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये अनार का जूस है। इसके साथ ही दीपिका ने एक और सेल्फी शेयर की है जिसमें तरबूज यानी वॉटरमेलन खाती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
Season 1:Episode 3 #drinkjuice #eatfruit Productivity in the time of COVID-19!😷
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका की इस सेल्फी से पता चल रहा है कि वो अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कौन से फल खाती हैं। जी हां तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर को हाइड्रेट करने का अच्छा साधन होता है। तो अगर आपकी स्किन भी ड्राई रहती हो तो तरबूज से उसे नमी दी जा सकती है।
बता दें कि बहुत सारे सेलेब्स फलों के जरिए हेल्दी स्किन की बात करते हैं। सारा अली तो बताती हैं कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज बचे हुए फल हैं। जिन्हें वो अक्सर ही चेहरे पर लगा लेती हैं। इन फलों के पोषक तत्व त्वचा में मिलकर उसे नरिश करते हैं और दाग-धब्बों से मुक्त बनाते हैं।
दीपिका की इन तस्वीरों के देखकर पता चल रहा है कि वो इसमें बिना मेकअप हैं। बिना काजल और बिना लिपस्टिक के भी दीपिका के चेहरे पर ग्लो साफ दिख रहा है। जो बताता है कि उनकी स्किन को किसी मेकअप की जरूरत नहीं है।