फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Circle: इन चार घरेलू उपायों से हटाएं आंखों के नीचे काले घेरे, जल्द दिखने लगेगा असर

Sat, 16 Jul 2022 05:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Best Home Remedies To Remove Under Eye Dark Circles naturally
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : Istock

आपकी खूबसूरती आपके चेहरे से शुरू होती है। लोगों की सबसे पहली नजर आपके फेस पर जाती हैं। ऐसे में भले ही आपका फेस कट या रंगत उतनी आकर्षक न हो, जितनी आप चाहते हैं लेकिन आपकी आंखों की चमक सबसे मायने रखती हैं। वहीं इसके विपरीत अगर आप बेहद खूबसूरत हैं, आपकी त्वचा चमकदार है लेकिन आंखों के नीचे काले घेरे हों तो यह आपकी खूबसूरती में दाग लगने जैसा हो जाता है। आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल थकान, नींद न पूरी होने या उम्र बढ़ने के साथ आने लगते हैं। जिससे आप अपनी उम्र से अधिक बड़े लगने लगते हैं।



वैसे तो महिलाएं डार्क सर्कल को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं लेकिन आपको मेकअप के बजाए प्राकृतिक तरीके से काले घेरे को हटाने के प्रयास करने चाहिए। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को आसानी से दूर कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए डार्क सर्कल को कम करने के आसान घरेलू उपाय।

Best Home Remedies To Remove Under Eye Dark Circles naturally
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock

डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू उपाय

काले घेरे पर लगाए ठंडा दूध

दूध का इस्तेमाल हर घर में होता है। दूध स्किन के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। डार्क सर्कल हटाने के लिए ठंडा दूध उपयोग में ला सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दूध में काॅटन बाॅल को भिगो लें। उसके बाद रुई को आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए रखें। लगभग 20 मिनट के लिए रुई को आंखों पर रखे रहने दें। बाद में ताजे पानी से आंखें धो लें। अगर आप नियमित सुबह और रात में ये प्रक्रिया अपनाते हैं तो आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।

Best Home Remedies To Remove Under Eye Dark Circles naturally
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

दूध की तरह गुलाब जल भी आपकी त्वचा और आंखों के लिए लाभप्रद है, इसलिए गुलाब जल को ठंडे दूध में बराबर मात्रा में मिलाकर रुई को भिगो लें। फिर उसे अपनी आंखों के ऊपर रखें। करीब 20 मिनट बाद रुई को हटा कर ताजे पानी से चेहरा धो लें। हर दिन अगर आप ऐसा करते हैं तो एक सप्ताह में आपके चेहरे से डार्क सर्कल कम होते दिख जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Home Remedies To Remove Under Eye Dark Circles naturally
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock

बादाम का तेल मिटाएगा डार्क सर्कल

बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर दो कॉटन बॉल्स को भिगो लें। फिर लेट जाइए और अपनी आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। बाद में पानी से फेस धो लें। 

विज्ञापन
Best Home Remedies To Remove Under Eye Dark Circles naturally
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : istock

शहद, नींबू से मिटाएं डार्क सर्कल 

एक चम्मच कच्चे दूध में नींबू का रस मिला लें। जब दूध फट जाए तो उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को आंखों पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। फिर 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed