फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benefits of Potato On Skin: चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ?

Mon, 04 Nov 2024 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 04 Nov 2024 10:30 AM IST
सार

कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक हैं। 

विज्ञापन
Benefits of Potato On Skin in hindi how to use potato in skin care
चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ? - फोटो : Freepik

Benefits of Potato On Skin: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आलू की वजह से कई बार सब्जी का स्वाद भी बढ़िया हो जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि सब्जियों का राजा आलू आपकी त्वचा का ध्यान भी काफी अच्छे से रख सकता है।



दरअसल, कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक हैं। इसी वजह से आज हम आपको त्वचा पर कच्चे आलू के इस्तेमाल के फायदे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करके दमकती त्वचा पा सकें।

चेहरे पर आलू इस्तेमाल करना कोई कठिन काम नहीं है। आप इसका रस निकालकर उसे चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करना तो फिर आलू को काट कर उसे चेहरे पर रगड़ें। 

Benefits of Potato On Skin in hindi how to use potato in skin care
चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock

दाग-धब्बों को कम करना

कच्चे आलू में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के लिए कर सकते हैं। 

Benefits of Potato On Skin in hindi how to use potato in skin care
चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock

आएगा निखार 

आलू का रस त्वचा को निखारता है और इसे चमकदार बनाता है। ऐसे में आप इसका रस निकालकर उसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Potato On Skin in hindi how to use potato in skin care
चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock

रूखी त्वचा का इलाज

आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं। आलू में पाई जाने वाली नमी रूखी त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है। 

विज्ञापन
Benefits of Potato On Skin in hindi how to use potato in skin care
चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से क्या होता है ? - फोटो : iStock

सनबर्न से राहत

ये जरूरी नहीं है कि सनबर्न सिर्फ गर्मियों के मौसम में हो। कई बार सर्दियों में भी चुभती धूप से सनबर्न हो जाता है। ऐसे में आलू का रस सनबर्न के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed