Winter Skin Care Tips: नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही सर्दियों ने भी दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के वक्त अब हल्की ठंड पड़ने लगी है। ये मौसम हर किसी को पसंद आता है, क्योंकि इसमें गर्मी जा रही होती है। हल्की ठंड में खाने पीने के साथ साथ घूमने में भी मजा आता है। लेकिन सर्दी का ये मौसम अपने साथ कई परेशानी लेकर आता है।
दरअसल, इस मौसम में सर्दी की वजह से हाथ पैर रूखे होने लगते हैं। ऐसे में अगर इनका ध्यान अभी से न रखा जाए तो भरी सर्दियों के कई बार तो लोगों की त्वचा फटने लगती है। इसी परेशानी को देखते हुए हम आप कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से अपने हाथ-पैरों को मुलायम रख सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 of 7
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल
सर्दियों के मौसम में हर घर में नारियल का तेल उपलब्ध होता है। ऐसे में आप हर रोज रात को सोने से पहले चेहरे और पूरे शरीर पर इसे लगा सकते हैं। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है।
3 of 7
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसके सूखेपन को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में आप हर रोज नहाने के बाद या फिर सोने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 7
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Adobe stock
दूध और शहद
इस मिश्रण के इस्तेमाल से न सिर्फ त्वचा का रूखापन दूर होगा, बल्कि साथ ही में इससे कई अन्य परेशानियांं दूर हो सकती हैं। इस्तेमाल के लिए इसका एक पैक बनाकर चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
5 of 7
त्वचा के रूखेपन को दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Adobe stock
ग्लिसरीन
ग्लिसरीन बाजार में बेहद कम दामों में मिल जाती है। ये त्वचा की नमी को बनाए रखने में सहायक होती है। इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाता है।