मौसम की मार सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ती है। सर्दियों में परेशानी बढ़ जाती है क्योंकि ठंड की वजह से जितना हो सके हम पानी से दूरी बनाए रखना ही पसंद करते हैं। ऐसे में त्वचा की सफाई, एक्ने-पिंपल की समस्या दूर करने और चेहरे की खोई चमक वापस पाने का सबसे आसान तरीका है फेस पैक्स का इस्तेमाल करना।
सर्दियों में इन फेस पैक्स से करें त्वचा की देखभाल, बनाने का तरीका भी है आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पपीते का फेस पैक
पके पपीते और केले को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पैक तैयार करें। चेहरे, गले और हाथों पर लगाएं, 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
दूध-बादाम फेस पैक
एक चम्मच बादाम पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। मसाज करते हुए पानी से साफ करें। बादाम में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड रूखापन दूर कर त्वचा को मुलायम बनाता है।
अंडे का फेस पैक
दो अंडों के पीले भाग में तीन-चार बूंदें जैतून तेल के मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरा पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। सादे पानी से साफ कर लें। ऑलिव ऑइल में नैचुरल एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन ई और के होते हैं। वहीं अंडे की जर्दी यानी पीले भाग में विटामिन ए होता है जो त्वचा का रूखापन दूर करने में कारगर होता है।