{"_id":"64a3c3aca7377d7b440cbb63","slug":"beauty-tips-how-to-remove-pimples-at-home-simple-tips-in-hindi-2023-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती पर दाग लगा रहे मुंहासे तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलगी राहत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती पर दाग लगा रहे मुंहासे तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलगी राहत
Beauty Tips: गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में पसीने और तेज गर्मी की वजह से शरीर पर कई तरीके की परेशानियां सामने आती हैं। इनमें सबसे मुख्य परेशानी है चेहरे पर मुंहासे होना। बदलते मौसम में त्वचा पर आने वाले पसीने की वजह से मुंहासों की समस्या सामने आती है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि त्वचा पर तेल की अधिक मात्रा की वजह से मुंहासे उत्पन्न होते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जब स्किन पर तेल की मात्रा काफी अधिक हो जाती है तो त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से मुंहासे उत्पन्न होते हैं। इसी के चलते गर्मी के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आज के लेख में हम आपको घरेलू नुस्खों की मदद से मुंहासे दूर करना बताएंगे। इन नुस्खों को अपनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
करें एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा में कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप रात के वक्त एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर सो जाइए। ये काफी जल्दी मुंहासों को खत्म करने में कारगर रहता है।
3 of 7
tea tree oil
टी ट्री ऑयल
नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल की दो बूंदें मिलाकर इसे अपने चेहरे के मुंहासों पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको फायदा जरूर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
जिस तरह से ग्रीन टी का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, ठीक उसी तरह से आप इसके इस्तेमाल से दमकती त्वचा पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे मुंहासों पर लगाएं।
विज्ञापन
5 of 7
honey
- फोटो : istock
शहद
शहद में पाए जाने वाले गुणों की वजह से ये त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बूंद शहद मुंहासों पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ना है। सुबह तक मुंहासा गायब हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।