फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: पार्लर का पैसा बचाना चाहती हैं तो चेहरे पर चमक लाने के लिए घर पर तैयार करें ये फेसपैक

Mon, 03 Jul 2023 05:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Jul 2023 05:21 PM IST
सार

आज हम आपको घर पर ही ऐसे फेसपैक को बनाना सिखाएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप निखरता चेहरा पा सकती हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips how to use curd and honey on face simple tips of skin care
facepack

Beauty Tips: आजकल के बढ़ते प्रदूषण, बिगड़ते खानपान और तनाव का सीधा असर लोगों के शरीर पर पड़ता है। बाल झड़ना और त्वचा पर तरह-तरह की परेशानियां होना तो बेहद आम हो गया है। त्वचा पर होने वाली तमाम तरीके की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। पैसे खर्च होने के साथ-साथ पार्लर में समय की भी काफी बर्बादी होती है।



ऐसे में आज हम आपको घर पर ही एक ऐसे फेसपैक को बनाना सिखाएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप निखरता चेहरा पा सकती हैं। इस फेसपैक को बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होगी। इन चीजों में दही और शहद शामिल हैं। दही और शहद सभी के घर में मौजूद होता है। आज के लेख में हम आपको फेसपैक बनाने के लिए साथ-साथ इस पैक लगाने के फायदे भी बताने जा रहे हैं ताकि तेज गर्मी में भी आप दमकता हुआ चेहरा पा सकें।

Beauty Tips how to use curd and honey on face simple tips of skin care
curd with honey

ऐसे तैयार करें फेसपैक

दही में लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो चेहरे की झाइयां मिटाने में मदद करते हैं, वहीं शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। ऐसे में अगर आप इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपके चेहरे को काफी फायदा मिलेगा। इन दोनों को मिलाकर बस कुछ देर लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को सादे से पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होंगी और चेहरा बेदाग और निखरा हुआ नजर आएगा।

Beauty Tips how to use curd and honey on face simple tips of skin care
pimples - फोटो : social media

मुहांसों को करता है खत्म

अगर गर्मी की वजह से आपके चेहरे पर मुहांसो आ रहे हैं तो इस पैक का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips how to use curd and honey on face simple tips of skin care
skin care - फोटो : istock

देता हैै निखरती त्वचा

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। शहद चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है, इसलिए शहद और दही का फेसपैक चेहरे पर जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
Beauty Tips how to use curd and honey on face simple tips of skin care
झुर्रियां - फोटो : Istock

कम होती हैं झुर्रियां

इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा के अंदर कोलाजेन का उत्पादन बढ़ता है, जो झुर्रियों को कम करने में काफी मददगार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed