हर लड़की के दिल में खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए वह तमाम घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक्स क्रीम का इस्तेमाल करती है। लेकिन, कई बार ड्राई स्किन और हेयर आपकी ब्यूटी को बिगाड़ देती हैं। इसकी वजह से फेस की ग्लो खो जाती है। हेयर बेजान और रुखे दिखने लगते हैं। ड्राई स्किन और हेयर पर ग्लो लाने के लिए 10 घरेलू सौंदर्य सामग्री जिन्हें आप आसानी से यूज कर सकती हैं। इन्हें आप अपने घर में बना सकती हैं।
महिलाओं के लिए खास: त्वचा में निखार और बालों में शाइनिंग के लिए जरूर आजमाएं ये 10 घरेलू नुस्खे
अंडा
अंडा सबसे पुराने सौंदर्य सामग्री में से एक है। इसकी जर्दी में भरपूर मात्रा में पोषण होता है। यह स्किन को टॉन करता है। चेहरे की रंगत को निखारता है। इससे स्किन खूबसूरत और जवां दिखती है। अंडे की जर्दी में जौ और शहद मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसे स्किन पर लगाएं। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके अलावा आप अंडा का पेस्ट बनाकर उसे हेयर पर भी लगा सकते हैं।
इससे बालों की सफाई होती है। उनमें चमक आती है। अंडे की जर्दी में दो चम्मच बादाम का तेल, मलाई हटाया हुआ ड्राई मिल्क और कपूर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपने बालों में लगाएं। अंडे में हेयर कंडिशनिंग की प्रोपर्टिज होती हैं। आप दो अंडे फोड़े उसमें ब्रांडी की कुछ बूंदे और जैतून का तेल मिलाएं। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बालों में शाइनिंग आती है।
दूध
डेढ़ पाव दूध में एक गिलास नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसे रात में अपनी स्किन पर लगाएं। दूध स्किन को मुलायम बनाता है। आप धूप से बचने के लिए भी दूध का पेस्ट बना सकते हैं। एक चौथाई दूध में एक चुटकी बिकारबोनेट सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने स्किन पर लगाएं। दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप दूध में बादाम का तेल और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे अपने स्किन पर लगाएं। इससे स्किन की ड्राईनेस समाप्त होती है। इसके अलावा अगर आपकी ऑइली स्किन है, तो आप बेकर्स खमीर और दूध लगाएं। यह बेहद फायदेमंद होता है।
नींबू
नींबू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं। यह ड्राई और सेंसेटिव और ऑइली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जई के आटे में मिल्क और नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसे स्किन पर लगाएं। इससे स्किन की सफाई होती है। अगर आपके कलर्ड हेयर हैं तो आप उन्हें धोते वक्त नींबू लगाएं। इससे आपके बाल चमकदार बनेंगे। बहुत से लोगों के डार्क ग्रे एल्बो होते हैं। एक चम्मच नींबू का रस लें उसमें गुलाब जल मिलाएं और उसे अपने भौं पर लगाएं। इससे एल्बो के बाल सफेद नहीं होगें।
दही
दही और मिंट का मास्क बनाकर इसे स्किन पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इसे बनाना काफी आसान है। यह हर तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। एक चम्मच दही में एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं और मिंट के पत्तों को कुचलकर मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं और फिर धो लें। आपका चेहरा चमकने लगेगा। इसके अलावा घुंघराले बालों के लिए दही बेहद अच्छी होती है। घुंघराले बालों पर 3 मिनट तक दही से मसाज करें और फिर गुनगुन पानी से धो लें। दही स्किन को सॉफ्ट बनाती है। इसे आप अपने चेहरे, हाथ, पैर और बॉडी पर लगा सकते हैं। यह स्किन को रिफ्रेश करता है।