रंग-गुलाल और आपसी भाईचारे का यह त्योहार बेहद खास माना जाता है। पर अक्सर रंगों के कारण एक-दो दिनों तक आपकी त्वचा में जलन और एलर्जी की समस्या बनी रह सकती है। कुछ केमिकल वाले रंगों के कारण त्वचा पर घाव भी हो जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
{"_id":"67c683e786cda605a705a77f","slug":"are-you-troubled-by-irritation-and-itching-of-colors-after-holi-these-home-remedies-will-give-instant-relief-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi colors Remedies: होली के बाद रंगों की जलन और खुजली से न हो परेशान? ये घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत राहत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi colors Remedies: होली के बाद रंगों की जलन और खुजली से न हो परेशान? ये घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत राहत
Tue, 04 Mar 2025 10:09 AM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:09 AM IST
सार
Natural remedies to get relief Holi colors: रंगों की मस्ती के बाद अगर आपकी त्वचा जलन और खुजली से परेशान हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं! कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप चुटकियों में राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन बेहतरीन उपायों के बारे में—
विज्ञापन
होली के बाद रंगों की जलन और खुजली से न हो परेशान
- फोटो : Adobe
होली के बाद रंगों की जलन और खुजली से न हो परेशान
- फोटो : instagram
1. दही और बेसन का ठंडा पैक
- 2 चम्मच ताजा दही में 1 चम्मच बेसन मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- इसे प्रभावित त्वचा पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें।
- फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- यह पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसकी नमी को भी बनाए रखता है।
ये घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत राहत
- फोटो : freepik.com
2. एलोवेरा जेल – त्वचा का प्राकृतिक दोस्त
- एलोवेरा के ताजे पत्ते से जेल निकालकर सीधे जलन वाली त्वचा पर लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
- एलोवेरा की ठंडक आपकी त्वचा को तुरंत राहत देगी और खुजली भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार को लेकर चल रही तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
3. नारियल तेल या जैतून का तेल – रंग भी हटे और जलन भी मिटे!
- हल्का गुनगुना नारियल तेल या जैतून का तेल लेकर त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- यह न सिर्फ रंगों को हटाने में मदद करेगा बल्कि जलन और खुजली को भी दूर करेगा।
- त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखने के लिए भी यह उपाय कारगर है!
विज्ञापन
होली
- फोटो : instagram
4. गुलाब जल और कपूर – ठंडक का अनोखा मेल
- गुलाब जल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर अच्छे से घोल लें।
- इसे कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं।
- गुलाब जल त्वचा को ठंडक देगा, जबकि कपूर जलन और खुजली को शांत करेगा।