फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: बच्चे को है होली खेलने का शौक तो उसे रंग खेलने के लिए ऐसे करें तैयार, वरना डैमेज हो जाएगी त्वचा

Mon, 03 Mar 2025 06:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Mar 2025 06:39 PM IST
सार

यदि आपके बच्चे को होली खेलने का काफी शौक है तो उसकी त्वचा को रंगों से खास तौर पर बचा के रखें, ताकि बच्चे की नाजुक त्वचा पर कोई असर न पड़े। 

विज्ञापन
Holi 2025 how to protect skin of your child in holi
होली - फोटो : Adobe stock

Holi 2025: होली के त्योहार के लिए वैसे तो हर कोई काफी उत्साहित रहता है, लेकिन अगर बात करें बच्चों की तो बच्चे होली पर कई-कई दिन पहले से ही धूम मचाने लगते हैं। होली पर हर बच्चा पिचकारी लेकर रंग खेलने लेगता है, गुब्बारे फोड़ता है।



ऐसे में बच्चों की नाजुक त्वचा और बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यदि बच्चों का ध्यान न रखा जाए तो रंग का गलत प्रभाव उनकी त्वचा पर पड़ सकता है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो होली पर आपके बच्चे की त्वचा और बालों को सुरक्षित रखेंगे। 

Holi 2025 how to protect skin of your child in holi
होली - फोटो : Adobe stock

होली से पहले मॉइस्चराइज करें

बच्चे की त्वचा को बिना प्रोटेक्ट करे घर से बाहर होली खेलने बिल्कुल नहीं जाने दें। इसके लिए सबसे नारियल, सरसों या जैतून का तेल बच्चे के पूरे शरीर और चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इससे रंग त्वचा पर नहीं चिपकेंगे और आसानी से धुल जाएंगे। ऐसा न करने पर रंग बच्चे की त्वचा पर खराब असर डाल सकते हैं।

Holi 2025 how to protect skin of your child in holi
होली 2025 - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

मार्च का महीना भी चल रहा है। ऐसे में अगर बच्चा धूप में होली खेलने जा रहा है तो उसकी त्वचा पर बेबी-फ्रेंडली सनस्क्रीन लगाएं, ताकि टैनिंग से बचा जा सके। तेज धूप त्वचा कौ डैमेज कर सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 how to protect skin of your child in holi
होली 2025 - फोटो : Adobe stock

पहनाएं फुल स्लीव कपड़े

कॉटन के फुल-स्लीव कपड़े और पूरी टांगों को कवर करने वाले पैंट पहनाएं, जिससे शरीर पर रंगों का असर कम हो। होली खेलने के दौरान पुराने कपड़े पहनाएं, ताकि खराब होने पर कोई दिक्कत न हो।  

 

विज्ञापन
Holi 2025 how to protect skin of your child in holi
होली 2025 - फोटो : Adobe stock

बालों की सुरक्षा का रखें ध्यान

त्वचा के साथ-साथ बच्चों के बालों का भी खास ध्यान रखें। इसके लिए बालों में नारियल या सरसों का तेल अच्छी तरह बालों में लगाएं, जिससे रंग बालों में ज्यादा न चिपकें। अगर बच्चा बहुत छोटा है तो उसे कैप या स्कार्फ पहनाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed