अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे यानी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। अनीता 'नागिन' के तौर पर घर-घर में मशहूर हैं। लेकिन ये अदाकारा अपने दमदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। फिर चाहें सीरियल में उनकी साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल देख लें या असल जिंदगी में ड्रेसिंग सेंस सब कुछ काफी परफेक्ट होते है। हाल ही में, अनीता ने पारंपरिक ब्राइडल फोटोशूट कराया है, जिसे आपको भी जरूर देखना चाहिए शादी के लिए लहंगा चूज करने से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और स्टाइलिंग में आईडिया मिल सकता है।
अनीता ने डार्क ग्रीन रंग का एम्बेलिश लहंगा पहना, जिसपर उसी रंग से एम्ब्रायडरी की हुई। ट्रेडिशनल लहंगे में शानदार एम्ब्रायडरी की मदद से मॉडर्न टच दिया गया है। रॉयल लुक वाले लहंगे को फुल स्लीव्स के ब्लाउज के साथ मैच किया गया है। नेट के मैचिंग दुप्पटे पर पर एम्ब्रायडरी वर्क किया गए है, जिसे अनीता ने बड़े खूबसूरत ढंग से ओढ़ा है।
अनोखे ब्राइडल लुक में सजी अनीता ने शाही-एस्क ज्वेलरी पहनी है। जिसमें माथा पट्टी, एक चोकर नेकपीस और मिंट ग्रीन स्टोन से सजे लटकन हार शामिल है। श्रृंगार पूरा करने के लिए अनीता ने बड़ी सी नथ, हाथफूल और कलीरे के साथ अपने लुक पूरा किया। मेकअप की बात करें तो कोहल आई मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। इसके साथ हर ब्राइड का पसंदीदा हेयरस्टाइल 'लो बन' बनाकर लुक को पूरा किया है।
दूसरे लुक में अनीता ने पीच रंग का हैवी वर्क लहंगा पहना है। इस लहंगे की डिज़ाइन काफी हद तक सामान्य है, हाफ स्लीव्स ब्लाउज और लॉन्ग चोली के साथ सफेद स्टोन से बीडेड नेट दुपट्टा की शान उसका किए गए वर्क से काफी बढ़ गई है।
पीच रंग के लहंगे पर न्यूड मेकअप काफी जच रहा है। इस लुक के साथ ज्वेलरी ट्रांसपेरेंट स्टोन ज्वेलरी मैच किया गई है। छोटा मांग टीका, मध्यम साइज राउंड नथ, लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग चूड़ियां और कलीरे बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप भी लाल रंग से हटकर अपनी शादी के लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मूड में हैं तो अनीता की स्टाइलिंग और लहंगे से काफी कुछ सिखने को मिल सकता है।