फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Merchant: दुल्हनों को पसंद आ रहा राधिका का फूलों वाला दुपट्टा, जानें इसे बनवाने में कितना आएगा खर्च

Thu, 11 Jul 2024 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

राधिका मर्चेंट ने अपनी हल्दी की रस्म में खूबसूरत सा फूलों का दुपट्टा कैरी किया था, जिसने होने वाली दुल्हनों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Radhika Merchant wore floral duptta in haldi ceremony all detail
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Anamika Khanna
Radhika Merchant: शुक्रवार यानी की 12 जुलाई को अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने बचपन के प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बनने वाले हैं। इस शादी पर दुनिया भर की नजर है। इस ग्रैंड वेडिंग के लिए विदेश से भी कई दिग्गज भारत आए हैं। काफी समय पहले से मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में शादी की रस्में में शुरू हो गई थीं।


जुलाई की शुरुआत में मामेरू रस्म का आयोजन किया गया था। इसके बाद संगीत फिर हल्दी और मेहंदी का भी भव्य तरीके से आयोजन किया गया। अपनी हल्दी सेरिमनी में राधिका मर्चेंट ने बेहद ही खूबसूरत लुक कैरी किया। उन्होंने पारंपरिक पीले रंग का आउटफिट पहनकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

होने वाली दुल्हनिया के लुक को फूलों वाले दुपट्टे ने खास बनाया। इस दुपट्टे की सबसे खास बात यह थी कि यह असली फूलों से बना था। राधिका की तस्वीर सामने आने के बाद लड़कियों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी अपनी शादी में इस तरह का फूलों वाला दुपट्टा करी करना चाहती है तो पहले इसके बारे में जान लें। 
Anant Radhika Wedding Radhika Merchant wore floral duptta in haldi ceremony all detail
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Anamika Khanna
कैसा था राधिका का लुक

फूलों के दुपट्टे के बारे में जानने से पहले एक बार राधिका के पूरे लुक पर नजर डालते हैं। राधिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए राधिका ने पारंपरिक पीले रंग का परिधान चुना था। हल्दी की रस्म के लिए राधिका को मशहूर सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया। राधिका ने जो पीले रंग का लहंगा पहना था, उसे डिजाइन करने का श्रेय डिजाइनर अनामिका खन्ना को जाता है। 
Anant Radhika Wedding Radhika Merchant wore floral duptta in haldi ceremony all detail
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Anamika Khanna

फूलों का दुपट्टा था खास

अपने हल्दी लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने लहंगे के साथ जो दुपट्टा कैरी किया था, वो बेहद खास था। उनके इस दुपट्टे को तैयार करने के लिए 90 से ज्यादा गेंदा के फूलों और अनगिनत मोगरे की कलियों का इस्तेमाल किया गया है। दुपट्टे के बॉर्डर को पीले गेंदे के फूल से तैयार किया गया था, तो वहीं इसकी चादर तैयार करने में मोगरे के फूल लगे। इस दुपट्टे की वजह से राधिका का हल्दी लुक बाकियों से काफी अलग लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Radhika Merchant wore floral duptta in haldi ceremony all detail
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Anamika Khanna

इतनी कीमत में होगा तैयार

जब से राधिका के इस हल्दी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, तब से लड़कियों का तो दिल ही इस पर आ गया है। अगर आप ऐसा दुपट्टा अपनी भी शादी के लिए तैयार कराना चाहती हैं तो इसका ऑर्डर आपको पहले से देना पड़ेगा। हालांकि इसे तैयार होने में सिर्फ एक रात का वक्त लगता है। ज्यादा पहले से तैयार करने में इसके फूल खराब हो सकते हैं।

बात करें इसकी कीमत की तो इस फूलों के दुपट्टे को तैयार होने 15 से 20 हजार तक का खर्चा आसानी से आ सकता है। बाकि इसकी कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप दुपट्टा कितना बड़ा और कौन से फूलों का चाहती हैं।

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Radhika Merchant wore floral duptta in haldi ceremony all detail
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Anamika Khanna

फूलों की ज्वेलरी भी है खूबसूरत

राधिका ने अपने हल्दी लुक को कंप्लीट करने के लिए न सिर्फ फूलों का दुपट्टा कैरी किया, बल्कि उन्होंने साथ में फूलों की ही ज्वेलरी भी पहनी थी। अपने हल्दी में लुक राधिका ने फ्लोरल बीडेड चोकर और एक लंबा नेकलेस पहना था। इसके साथ ही फूलों वाले ही मैचिंग इयररिंग्स और लंबे कलीरे वाले कंगन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। अगर आप राधिका की तरह ही फूलों से बनी ज्वेलरी और दुपट्टा कैरी करना चाहती हैं तो आपको इसके लिए तकरीबन 25 से 30 हजार रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed