फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: शादी की रस्मों में अंबानी परिवार की बहुओं ने पहने मां और नानी के गहने, तस्वीरों पर डालें नजर

Thu, 11 Jul 2024 10:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Jul 2024 10:25 AM IST
सार

आजकल सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों ने धूम मचाई है। उनकी शादी में शरीक होने के लिए बड़े से बड़े सेलेब्स वहां पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
anant radhika wedding radhika merchant and shloka ambani wore old jewellery
anant radhika wedding - फोटो : instagram
Wedding Fashion: 12 जुलाई को देश के नामी व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने बचपन के प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। उनकी शादी के कार्यक्रम मार्च से ही शुरू हो गए थे। सबसे पहले मार्च में जामनगर प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, उसके बाद क्रूज पर एक भव्य प्री वेडिंग सेरेमनी आयोजित की गई।


अब जुलाई की शुरुआत से ही शादी के रस्मों का आरंभ हो गया है। शादी के रस्मों में बॉलीवुड के सभी सेलिब्रिटी शामिल होने एंटीलिया पहुंच रहे हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड की अभिनेत्रियां खूबसूरत से खूबसूरत लिबास में कार्यक्रमों में पहुंच रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अंबानी परिवार की महिलाएं भी अपना शाही अंदाज दिखने में किसी से कम नहीं है।

खासतौर पर अगर बात करें तो अंबानी परिवार की बहू यानी कि श्लोका अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का रॉयल अंदाज देखने लायक है। बड़ी बात यह है इस भव्य शादी में भी श्लोका और राधिका अपने बड़ों के दिए हुए गहनों को पहन कर अपना रॉयल अंदाज दिखा रही हैं। 
anant radhika wedding radhika merchant and shloka ambani wore old jewellery
anant radhika wedding - फोटो : instagram

श्लोका का मेहंदी लुक

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी अपने देवर की शादी की हर रस्म में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट पहनें नजर आ रही हैं। उनके इन सभी लुक्स को बड़ी बहन दीया मेहता ने स्टाइल किया है। हाल ही में बीती शाम उन्होंने अनंत राधिका की मेहंदी में खूबसूरत सी टिशू साड़ी पहनी। इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

anant radhika wedding radhika merchant and shloka ambani wore old jewellery
anant radhika wedding - फोटो : instagram

ज्वेलरी है खास

अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने अपनी ज्वेलरी से और खास बना दिया। दरअसल, उन्होंने इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए अपनी नानी का सोने का नेकपीस पहना था। इस नेकलेस का डिजाइन काफी ज्यादा यूनीक और सुंदर था। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में कंगन भी पहने थे, जो देखने में प्यारे लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anant radhika wedding radhika merchant and shloka ambani wore old jewellery
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor

राधिका का मामेरू लुक

शादी से पहले आोजित मामेरू रस्म में राधिका मर्चेंट ने खूबसूरत बंधेज का लहंगा पहना था। इस गोल्डन और गुलाबी रंग के लहंगे में राधिका कमाल की खूबसूरत लग रहीं थीं। अगर इस खास लहंगे की बात करें तो राधिका का ये घाघरा 35 मीटर बंधेज से बना था। इसके ऊपर जो कढ़ाई दिख रही है वो गोल्ड जरदोजी तार से की गई थी, जिस वजह से राधिका की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे।

विज्ञापन
anant radhika wedding radhika merchant and shloka ambani wore old jewellery
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor
ज्वेलरी थी बेहद खास 

उन्होंने इस लहंगा लुक के साथ जो गहने पहने थे, उसका कनेक्शन उनकी मां से था। दरअसल, राधिका ने इस बंधेज के खूबसूरत लहंगे के साथ  अपनी मां शैला विरेनमर्चेंट के गहने पहने थे। इन गहनों को राधिका की मां ने अपने मामेरू फंक्शन में पहना था। अपनी मां के चोकर, कमर में सोने की कमरबंद और कानों में बड़े-बड़े झुमके और हैवी मांग टीका में राधिका एकदम राजकुमारी लग रहीं थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed