Alia-Ranbir Wedding: आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर की बालकनी में ही सात फेरे लिए थे। अब तो दोनों के एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा है। जब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं, तो लोगों ने उस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया था।
दरअसल, आलिया भट्ट की शादी इतनी सादगी से हुई थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान ही रह गया था। हर किसी को उनका सादगी भरा लुक काफी भाया था। इसी के चलते आज उनकी तीसरी सालगिरह पर हम आपको एक बार फिर से आलिया का वेडिंग लुक दिखाएंगे।
2 of 6
पहनी थी साड़ी
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
पहनी थी साड़ी
आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। ये साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही आलिया के ऊपर जच रही थी। उनकी इस आइवरी रंग की साड़ी पर खूबसूरत सा गोल्डन वर्क था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
3 of 6
सिर पर कैरी किया था मैचिंग दुपट्टा
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
सिर पर कैरी किया था मैचिंग दुपट्टा
अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था, जो आइवरी रंग का ही था। आइवरी रंग के दुपट्टे पर भी गोल्डन वर्क था, जिस वजह से आलिया की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। इस दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर अटैच किया था।
4 of 6
मेकअप ने जीता लोगों का दिल
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
मेकअप ने जीता लोगों का दिल
हमेशा मिनिमल मेकअप में नजर आने वालीं आलिया भट्ट अपनी शादी वाले दिन भी काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। मिनिमल मेकअप की वजह से आलिया बेहद कमाल की लग रहीं थीं। न्यूड मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी। उसी बिंदी की वजह से आलिया बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।
5 of 6
ज्वेलरी को रखा था हैवी
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
ज्वेलरी को रखा था हैवी
चूंकि आलिया ने अपने आउटफिट और मेकअप को हल्का रखा था, इसलिए उन्होंने ज्वेलरी को काफी हैवी रखा था। सिर पर माथापट्टी, गले में हैवी चोकर, हाथ में भारी-भारी कंगन उनके लुक को हाइलाइट कर रहे थे। ये ट्रेंड आजकल हर किसी को पसंद भी आता है कि यदि मेकअप और आउटफिट हल्का है तो ज्वेलरी को हैवी रखें। अन्यथा आप ज्वेलरी को हल्का रखकर बाकी चीजों को हाइलाइट कर सकती हैं।