फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Made In Heaven 2: तारीफों के बाद विवादों में 'मेड इन हेवन 2', दलित लेखिका का मेकर्स पर क्रेडिट न देने का आरोप

Tue, 15 Aug 2023 06:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Yashica Dutt Dalit Author Accuses Made In Heaven 2 Makers Zoya Reema Of Not Giving Credit In Radhika Episode
मेड इन हेवन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज में से एक रही 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन का लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। बीते दिनों यह इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया, जिसे समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वेब सीरीज की तारीफों का दौर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब इसको लेकर एक विवाद सामने आया है, जिसकी वजह से 'मेड इन हेवन 2' सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, राधिका आप्टे वाले एपिसोड की लेखक ने सीरीज ने मेकर्स यानी जोया अख्तर और रीमा कागती पर उन्हें क्रेडिट न देने का आरोप लगाया है।

Yashica Dutt Dalit Author Accuses Made In Heaven 2 Makers Zoya Reema Of Not Giving Credit In Radhika Episode
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'मेड इन हेवन 2' में राधिका आप्टे वाले एपिसोड की हाल ही में डॉ. बीआर अंबेडकर के पोते ने जमकर तारीफ की। प्रकाश अंबेडकर ने इस एपिसोड और दलित चरित्र के चित्रण की प्रशंसा की है। उन्हें इस एपिसोड में राधिका आप्टे का अभिनय भी खूब भाया। अब प्रकाश अंबेडकर द्वारा राधिका आप्टे अभिनीत 'मेड इन हेवन 2' के पांचवें एपिसोड की तारीफ के बाद, दलित लेखिका और पत्रकार याशिका दत्त ने उनके काम को बिना अनुमति के चित्रित करने और क्रेडिट न देने के लिए निर्माताओं पर आरोप लगाया।

Yashica Dutt Dalit Author Accuses Made In Heaven 2 Makers Zoya Reema Of Not Giving Credit In Radhika Episode
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

'कमिंग आउट एज दलित' पुस्तक से प्रसिद्धि पाने वाले याशिका दत्त ने कैप्शन के साथ एक लंबा नोट साझा किया और लिखा, 'कुछ दिन जबर्दस्त रहे। बिना किसी चेतावनी या अनुमति के स्क्रीन पर मेरी जैसी लड़की को देखना रोमांच से लेकर एक रोलर-कोस्टर जैसा था, जो उत्साह से लेकर दुख और हानि तक रहा। मैं  नीरज घायवान के शानदार काम का समर्थन करना जारी रखूंगी, चाहे वह अब मेड इन हेवन के साथ हो या पहले गीली पुच्ची के साथ। लेकिन इस पर ध्यान देने की जरूरत है।' बता दें, 'द हार्ट स्किप्ड ए बीट' नामक इस एपिसोड का निर्देशन करने वाले नीरज घायवान ने राधिका को एक सफल दलित लेखिका पल्लवी मेनके के रूप में दिखाया है, जो बौद्ध विवाह के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ रही है।
Vivek Agnihotri: विवेक के सिर चढ़ा प्रोपेगैंडा फिल्मों का नशा! यूजर के सवाल पर निर्देशक ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Yashica Dutt Dalit Author Accuses Made In Heaven 2 Makers Zoya Reema Of Not Giving Credit In Radhika Episode
मेड इन हेवन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेखिका ने आगे लिखा, 'मैं नीरज घायवान के पब्लिक इंस्टाग्राम पोस्ट की बेहद सराहना करती हूं जहां वह शो में मेरे काम और योगदान को स्वीकार करते हैं। लेकिन यह तब हुआ जब सैकड़ों दर्शकों ने मेरी गुम साख के बारे में सवाल उठाए, उससे पहले नहीं। और यह इस अमेजॉन प्राइम शो के लाखों दर्शकों के लिए बहुत कम है। हिंदी फिल्म/टीवी क्षेत्र में अपनी कहानी बनाने के लिए हर जगह से कुछ भी लेने का एक कुख्यात और ऐतिहासिक पैटर्न है। दलित विचार, विचारधारा और श्रम का सदैव उपभोग किया गया है। अब, जब स्क्रीन पर अधिक दलितों को दिखाया जा रहा है, तो आइए हममें से उन लोगों को भी उचित रूप से स्वीकार करें जिन्होंने उन विचारों को बनाने में योगदान दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Yashica Dutt (@yashicadutt)

विज्ञापन
Yashica Dutt Dalit Author Accuses Made In Heaven 2 Makers Zoya Reema Of Not Giving Credit In Radhika Episode
मेड इन हेवन 2, रीमा कागती - फोटो : social media

याशिका दत्त ने आगे मेकर्स से उन्हें क्रेडिट देने का अनुरोध किया। वह लिखती हैं, 'मैं नीरज घायवान, और शो के निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे जीवन के काम और विचारों को औपचारिक रूप से स्वीकार करें, जिन्होंने इस एपिसोड में योगदान दिया है, जो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से परे और शो के भीतर पूरी सीरीज में सबसे अधिक चर्चा में से एक है। ताकि इसके लाखों दर्शकों को पता चले कि इसके केंद्रीय विचार आकाश से नहीं, बल्कि एक दलित महिला के खून, पसीने और जीवन भर के आंसुओं से बने हैं, जिसे दुनिया ने किनारे करने का फैसला किया था।'
Jawan: 'जवान' के प्रचार के लिए मेकर्स ने निकाला 'नायाब' तरीका, विजय सेतुपति के साथ स्पेशल प्रोमो किया गया शूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed